हिंदुओं को बचाने हेतु बांग्लादेश में सैन्य कार्यवाही का आदेश जारी करे भारत सरकार - डी पी गुप्ता

हिंदुओं को बचाने हेतु बांग्लादेश में सैन्य कार्यवाही का आदेश जारी करे भारत सरकार - डी पी गुप्ता

Written by Prem Prakash Agarwal 2024-08-07 News
सुलतानपुर। सन् 1971 में पाकिस्तानी फौज के निर्मम अत्याचार से सिसक रही मानवता को बचाने के लिए जब इंदिरा सरकार ने तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान में सैन्य कार्यवाही कर एक नया देश बना सकतीं है तो आज बांग्लादेश के एक करोड़ तीस लाख हिंदुओं को बचाने के लिए मोदी सरकार को भी तत्काल भारतीय फौज को सैन्य कार्यवाही का आदेश देना चाहिए। भारत सरकार से बांग्लादेश के हिंदुओं को बचाने की अपील करते हुए मानव अधिकार संरक्षण व पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय प्रभारी डी पी गुप्ता एडवोकेट ने आगे कहा की कट्टरपंथी दंगाई वहां के हिंदुओं को खुलेआम मार रहे हैं। पूरे बांग्लादेश में अल्प संख्यकों के घर-दुकान, मठ-मंदिरों को आग के हवाले कर दिया जा जा रहा है और वहां की पुलिस और सेना दंगाई को संरक्षण दे रही है। विदित हो पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आईएसआई बांग्लादेश के कट्टर पंथी संगठन जमात ए इस्लामी और वहां के सेना प्रमुख के साथ साजिश कर हिंदुओं का नरसंहार करवा रही है। मीडिया के माध्यम से जो सूचना मिल रही है उसके अनुसार वहां के 27 जिलों में कट्टरपंथियों द्वारा हिंदु बाहुल्य इलाकों में लगातार हमले किये जा रहे हैं। चुन चुन कर उनके घरों, व्यवासियक प्रतिष्ठानों और मंदिरों को निशाना बनाया जा रहा हैं। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर छिप रहे हैं। अगर भारत सरकार ने समय रहते कार्यवाही नहीं किया तो लाखों‌ लाख हिंदुओं का नर संहार हो जायेगा।