
एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न
झाँसी। वार्ड नंबर 27 स्थित कमल रेजिडेंसी कॉलोनी, नारायण बाग रोड शिवाजी नगर पर भाजपा समर्थक मंच की क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र महिला मोर्चा श्रीमती कुसुम साहू के द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उपसभापति नगर निगम श्रीमती प्रियंका साहू एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा समर्थक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव एवं कॉलोनी के अध्यक्ष श्री जीतू यादव की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष दिलीप पुरी ने की। उक्त वृक्षारोपण में मंण्डल अध्यक्ष दिलीप पुरी, मंण्डल महामंत्री दीपक साहू, मण्डल उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, जे पी वर्मा, सुरेंद्र यादव, मोहित रायकवार, कृष्णा राय, रोहित कुशवाहा, सतीश कुशवाहा, जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा ओझा, श्रीमती बबीता ओझा उपाध्यक्ष, श्रीमती सीमा रजक क्षेत्रीय महामंत्री श्रीमती अनिता कुशवाहा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, श्रीमती सुनीता सोनी महानगर अध्यक्ष, श्रीमती रेखा परिहार जिला संयुक्त प्रचार मंत्री, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, रुद्राक्ष गुप्ता जिला अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ट भाजपा समर्थक मंच सहित कॉलोनी वासी सर्वश्री अमृतपाल सिंह टीटू जी, अनिल रूसिया, अनिल साहू, पं. पिपरिया, सोनू गेड़ा जी, अजय सेठ, अशोक कुशवाहा, रूपेश कंथरिया, सुधीर अग्रवाल, हरि सिंह कुशवाहा, सतीश कुशवाहा, दीपक गोयल, जी एस तिवारी , बंटू यादव, अरविंद यादव, (डॉ) पवन साहू , जीतू यादव, बॉबी यादव, रायचंद गुप्ता, संजय कुशवाहा, सचिन गोस्वामी, (डा.) मनोज द्विवेदी सहित लगभग आधा सेंकडा लोग उपस्थित रहे। अंत में आभार भाजपा समर्थक मंच की क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीमती कुसुम साहू ने किया।