
थाना समाधान दिवस एवं आकस्मिक निरीक्षण
झाँसी - शासन की मंशा के अनुरूप रेंज के जनपदों के सभी थानों पर माह के द्वितीय व चतुर्थ शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कराया जा रहा है। जिन प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम की आवश्यकता होती है, उन सभी प्रकरणों में तत्काल पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम को स्थलीय निरीक्षण हेतु मौके पर भेजकर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 27-07-2024 को श्रीमान मण्डायुक्त झाँसी विमल कुमार दुबे व पुलिस उपमहानिरीक्षक झाँसी परिक्षेत्र झाँसी कलानिधि नैथानी महोदय द्वारा रेंज के जनपद झांसी के थाना बड़ागांव में आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनकी समस्याओं/शिकायतों को समय सीमा के भीतर भौतिक सत्यापन के साथ गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। तदोपरान्त थाना परिसर व कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण कर थाना परिसर की साफ सफाई, कार्यालय, महिला हेल्प, साइबर हेल्प डेस्क, मालखाना आदि को चेक किया गया । निरीक्षण के दौरान महिला उत्पीड़न रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमिभवन रजिस्टर, अपराध रजिस्टर सहित अन्य रजिस्टरों/पत्रावलियों का अवलोकन कर अभिलेखों को अध्यावधिक रखने के निर्देश दिये गये। ➡️ थाना बड़ागांव के थाना परिसर/कार्यालय की साफ सफाई संतोषजनक पाई गयी । थाने के महिला हेल्पडेस्क, सीसीटीएनएस, पत्रावलियां, रजिस्टर आदि को चेक कर अभिलेखों को अध्यावधिक करने तथा सभी प्रविष्टियां निरन्तर अपडेट रखने के निर्देश दिये गये । ➡️ थाने पर लावारिस खड़े वाहनों व माल मुकदमाती का सम्बन्धित से पत्राचार कर समय से निस्तारण कराने के निर्देश दिये गये । ➡️ महिला हेल्प डेस्क के रजिस्टरों आदि की समीक्षा कर महिला सम्बन्धी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने के निर्देश दिये गये तथा महिला सम्बन्धी अपराधों में थाना प्रभारी को समय समय पर फीडबैक लेने के निर्देश दिये गये। ➡️ थाना परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का अवलोकन कर कार्यदायी संस्था से समन्वय स्थापित कर अतिशीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। ➡️ अपराधों की समीक्षा कर 6 माह ले अधिक लम्बित विवेचनाओं को गुणदोष के आधार पर यथाशीघ्र निस्तारण के निर्देश दिये गये तथा वांछित/वारन्टि अभियुक्तों की गिरफ्तारी व लम्बित सम्मनों/वारन्टों का तामीला अधिक से अधिक कराने के निर्देश दिये गये । ➡️ थाना क्षेत्र के चोरी, लूट, डकैती की घटनाओं में सम्मलित सक्रिय/अभ्यस्त अपराधियों पर पैनी नजर रखते हुए प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गये। ➡️ गम्भीर अपराधों के अभियुक्त जैसे हत्या, लूट, डकैती, गैंगरेप, गौ तस्करी, वाहन चोरों, मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्यवाही करने तथा गैंगस्टर के अभियुक्तों के विरूद्ध धारा 14(1) अंतर्गत संपत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही के निर्देश दिए गये। ➡️ रेंज के सभी थाना प्रभारियों को थाना समाधान दिवस व सम्पूर्ण समाधान दिवस (तहसील दिवस) का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करायें ताकि आमजन अपनी समस्याओं को लेकर अनावश्यक रूप से परेशान न हो। ➡️ श्रावण मास के दौरान निकलने वाली कांवड़ यात्रायों तथा प्रमुख शिवालयों एवं मंदिरों में जलाभिषेक व अन्य आयोजनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियन्त्रण व समुचित पुलिस प्रबन्ध रखने तथा कांवड़ यात्रा निकलने वाले रूटों पर पुलिस एवं यातायात व्यवस्था हेतु उचित प्रबन्ध करने के निर्देश दिये गए।