
ऑपरेशन त्रिनेत्र में कैमरों के अभेद जाल से बचकर निकल पाना होगा मुश्किल
झाँसी - डीआईजी झाँसी द्वारा रेंज में चिन्हित स्थानों के अतिरिक्त भी कैमरा लगाने के आदेश जारी किए गए अब तक कुल कुल 45124 सीसीटीवी कैमरों को कराया गया अधिष्ठापित शासन की मंशा के अनुरूप पुलिस उपमहानिरीक्षक झाॅसी परिक्षेत्र झाॅसी कलानिधि नैथानी महोदय के निर्देशन में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान (आपरेशन त्रिनेत्र अभियान) के अन्तर्गत परिक्षेत्र के जनपद झाॅसी, जालौन एवं ललितपुर में चिन्हित किये गये स्थान स्कूल-कॉलेज, ढाबा, बाजार, पेट्रोल पंप, सर्राफा बाजार, नगरीय/देहात क्षेत्रों को आवागमन वाले मार्गों आदि जगहों के अतिरिक्त अन्य संवेदनशील जगहों पर विगत छः माह में रेंज पुलिस द्वारा 45124 सीसीटीवी कैमरों को अधिष्ठापित कराया गया। जनपद झाॅसी में कुल 4836 स्थान सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हेतु चिन्हित किये गये थे जिनमें सभी जगह सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने के साथ ही जनपद के विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर कुल 16875 कैमरे अधिष्ठापित कराये गये हैं। जनपद जालौन में कुल 4022 स्थान सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हेतु चिन्हित किये गये थे जिनमें सभी जगह कैमरे लगाए जाने के साथ ही जनपद के विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर कुल 14739 कैमरे अधिष्ठापित कराये गये हैं तथा जनपद ललितपुर में कुल 2208 स्थान सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हेतु चिन्हित किये गये थे जिनमें सभी जगह कैमरे लगाए जाने के साथ ही जनपद के विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर कुल 13510 कैमरे अधिष्ठापित कराये गये हैं। परिक्षेत्र के तीनों जनपदों झाॅसी, जालौन एवं ललितपुर में कुल चिन्हित 11066 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों के अधिष्ठापित करने के साथ ही जनपदों के अन्य संवेदनशील स्थानों पर कुल 45124 सीसीटीवी कैमरों को अधिष्ठापित कराया गया। डीआईजी झाँसी द्वारा बताया गया कि ऑपरेशन त्रिनेत्र' (Operation Trinetra) की मदद से मात्र चंद घंटों के अंदर ही लूट, चोरी, रेप, अपहरण, हत्या आदि जैसे गंभीर घटनाओं के अनावरण में पुलिस को सहयोग मिल रहा है। ऑपरेशन त्रिनेत्र' अपराधियों के लिए ऐसा चक्रव्यूह तैयार किया है जिससे बचना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। पुलिस ने शहर से लेकर देहात तक के आवगमन के मार्गों व अन्य संवेदनशील जगहों आदि पर सीसीटीवी कैमरों का अभेद जाल बुना गया है, जिससे अपराधियों का अपराध करके बचकर निकल पाना असम्भव होगा। लगाये गए कैमरों की जगह-जगह कंट्रोल रूम बनाकर उसकी लगातार मॉनिटरिंग कर कड़ी निगरानी की जा रही है।