
डीआईजी झाँसी द्वारा श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर मऊरानीपुर क्षेत्र के मन्दिर/शिवालयों का भ्रमण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस को लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्त रखने के दिए निर्देश
झाँसी- पुलिस उपमहानिरीक्षक, झाँसी परिक्षेत्र, झाँसी कलानिधि नैथानी महोदय द्वारा श्रावण मास के प्रथम सोमवार के दृष्टिगत जनपद झाँसी के मऊरानीपुर क्षेत्र के केदारेश्वर शिव मन्दिर में पहुचकर सुरक्षा व्यवस्था, श्रृद्धालुओं के भीड़ नियंत्रण हेतु पुलिस प्रबन्ध, रूट व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे आदि सभी पहलुओं का जायजा लिया गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। महोदय द्वारा रेंज के सभी क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारी/चौकी प्रभारियों को शिवालयों के आसपास लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए है तथा इसके अतिरिक्त रेंज के सभी यूपी 112 प्रभारियों को पीआरवी वाहन कर्मियों को निर्देशित किया गया कि सभी रूट चार्ट के अनुसार लगातार भ्रमणशील रहेगें व सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर पीड़ित को हरसम्भव मदद व सुरक्षा प्रदान करें। तदोप्रान्त डीआईजी झाँसी महोदय द्वारा थाना मऊरानीपुर का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें थाना परिसर की साफ सफाई, कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, साइबर सेल, मालखाना व पत्रावलियां, त्योहार रजिस्टर सहित अन्य रजिस्टरों आदि को चेक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । महोदय द्वारा बताया गया कि शासन की मंशा के अनुरूप थाने का अच्छा रखरखाव, कार्यालय का बेहतर प्रबन्ध रखने के साथ ही जनता की समस्याओं का समय से निस्तारण तथा आराजक तत्वों पर नए कानून के तहत कठोर दण्डात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए गये है। महोदय द्वारा मऊरानीपुर क्षेत्र के मिश्रित आबादी, मुख्य बाजार, मन्दिर/शिवालयों आदि प्रमुख स्थानों पैदल भ्रमण/पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया गया तथा लोगों से वार्ता कर कुशलक्षेम जाना गया।