डीआईजी झाँसी द्वारा मऊरानीपुर तहसील जनपद झाँसी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर सुनी जन समस्यायें

डीआईजी झाँसी द्वारा मऊरानीपुर तहसील जनपद झाँसी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर सुनी जन समस्यायें

Written by Prem Prakash Agarwal 2024-07-22 News
झाँसी- मण्डलायुक्त झाँसी विमल कुमार दुबे व पुलिस उपमहानिरीक्षक, झाँसी परिक्षेत्र, झाँसी कलानिधि नैथानी महोदय द्वारा जनपद झाँसी के मऊरानीपुर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर सभी फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण विधिक निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। डीआईजी झाँसी द्वारा बताया गया कि झाँसी रेंज सहित समस्त उ0प्र0 में महीने के पहले व तीसरे शनिवार को तहसील मुख्यालयों पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कराया जाता है परन्तु शासन के निर्देशानुसार 20 जुलाई 2024 को वृक्षारोपण महाभियान के दृष्टिगत सम्पूर्ण समाधान दिवस के आयोजन में परिवर्तन करते हुए 22 जुलाई 2024 का आयोजित करने के निर्देश दिए गये थे। महोदय द्वारा राजस्व, भूमि विवाद के मामलों में पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम के द्वारा स्थलीय निरीक्षण कराकर विवादों का नियमानुसार त्वरित एवं वैधानिक निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है तथा टीम को स्थलीय निरीक्षण हेतु मौके पर रवाना भी किया गया। डीआईजी झाँसी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयी हुई जनशिकायतों के निस्तारण हेतु थाना पुलिस को सम्बन्धित विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए संयुक्त टीम बनाकर पीडितों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी झाँसी अविनाश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी राजेश एस. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गोपीनाथ सोनी , क्षेत्राधिकारी मऊरानीपुर लक्ष्मीकान्त गौतम एवं अन्य राजस्व व पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे ।