
थाना समाधान दिवस, पर समस्याएं सुनी, तत्पश्चात मोहर्रम के रूट का किया मुआयना तथा श्रावण मास के रूट और प्रमुख मंदिर का भी किया मुआयना
झाँसी- आज दिनांक 13-07-2024 को पुलिस उपमहानिरीक्षक झाँसी परिक्षेत्र झाँसी श्री कलानिधि नैथानी महोदय द्वारा रेंज के जनपद झांसी के थाना कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनकी समस्याओं/शिकायतों को समय सीमा के भीतर भौतिक सत्यापन के साथ गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। ➡️थाना परिसर व कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण कर थाना परिसर की साफ सफाई, कार्यालय, महिला हेल्प, साइबर हेल्प डेस्क, मालखाना आदि को चेक किया गया । लम्बित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। ➡️डीआईजी महोदय द्वारा दिनांक 17.07.2024 को मनाये जाने वाले मोहर्रम के दृष्टिगत थाना कोतवाली क्षेत्र के प्रमुख ताजियादारों से विस्तृत चर्चा की गई साथ ही रेंज के सभी थाना प्रभारियों को ताजियादारों के साथ मीटिंगकर जुलूस एवं आयोजनों के बारे में विस्तृत चर्चा कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ➡️थाना कोतवाली क्षेत्र के मडिया महादेव मंदिर, लक्ष्मी तालाब, कर्बला सहित मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया, मडिया महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी से वार्ता कर मंदिर व परिसर के आस पास की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर सीसीटीवी, ड्रोन कैमरों आदि से आस पास के क्षेत्रों में निगरानी करते हुए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। ➡️डीआईजी झाॅसी महोदय द्वारा श्रावण मास, मोहर्रम आदि के दृष्टिगत परिक्षेत्र के जनपद प्रभारियों को निम्न दिशा निर्देश दिए गए- 📣 1. आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत अभिसूचना इकाई को और अधिक सतर्क रखते हुए सभी थाना प्रभारियों द्वारा संदिग्ध स्थानों, प्रमुख स्थलों, बाजारों आदि जगहों पर नियमित रूप से पैदल गस्त करने तथा अराजक तत्वों को चिन्हित कर कड़ी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गए है। 📣 2. थाना प्रभारियों द्वारा पूर्व से ही त्यौहार रजिस्टर तथा रजिस्टर नं0.8 में उपलब्ध प्रविष्टियों का अध्ययन कर लिया जाय तथा जुलूस के नये रास्ते /नई परम्परा की अनुमति कदापि न दी जाय। असामाजिक/ साम्प्रदायिक तत्वों की सूचियों को अद्यावधिक किया जाय और तद्नुसार आवश्यकता पड़ने पर इन साम्प्रदायिक एवं अवॉछनीय तत्वों के विरूद्ध कड़ी निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। 📣 3. विभिन्न विभागों जिला प्रशासन नगर निगम/विद्युत/ सफाई/सिचाई / पी०डब्लू०डी०/जिला पंचायत इत्यादि से हुए समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यकताए पूर्ण कर ली जाये। 📣 4. सोशल मीडिया की राउण्ड द क्लॉक मॉनिटरिंग की जाये। सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों जैसे-फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर एवं व्हाट्सएप आदि पर सतर्क दृष्टि रखते हुए भ्रामक/आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित होने पर संज्ञान में आते ही उसे ब्लॉक करते हुए सम्बन्धित के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए प्रभावी खण्डन किया जाये। 📣 5. सीसीटीवी कैमरा के व्यवस्थापन हेतु संवेदनशील स्थानों/चौराहों का चयन कर लिया जाये तथा साम्प्रदायिक रूप से संवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर उन स्थानों पर रिजर्व पुलिस बल रखा जाना आवश्यक है। यथावश्यक ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी जाये। 📣 6. जनपद के अन्तर्गत विभिन्न शहरों, कस्बों तथा मोहल्लों में पूर्व में गठित शान्ति समितियों की बैठक आयोजित कर सम्भ्रान्त नागरिकों, शान्ति समितियों के सदस्यों का सक्रिय सहयोग प्राप्त कर लिया जाये। 📣 7. जुलूस मार्ग पर प्रतिबन्धित पशु न आने पायें, इसके लिये पूर्व से ही समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाये। 📣 8. यह सुनिश्चित किया जाये कि बालिकाओं एवं महिलाओं के साथ छेड़खानी आदि की घटनायें नहीं हो इसके लिये पर्याप्त संख्या में सादी वर्दी में पुरूष एवं महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाये। 📣 9. किसी भी धार्मिक कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक स्थल पर किसी भी दशा में अवैधानिक अस्त्र/शस्त्र का प्रदर्शन न हो। अवैध अस्त्र/शस्त्र लेकर चलने वालों के विरूद्ध कड़ी विधिक कार्यवाही की जाये। 📣 10. थानाध्यक्षों/क्षेत्राधिकारियों को यह स्पष्ट निर्देश दिये जायें कि वे प्रत्येक छोटी से छोटी घटना को गम्भीरता से लें। तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण करें एवं विवाद को हल करने तथा साम्प्रदायिक संवेदनशीलता को समाप्त करने हेतु कड़े एवं प्रभावी उपाय सुनिश्चित करें। 📣 11. ऐसे समस्त कार्यक्रमों की पीस कमेटी की मीटिंग कराते हुए सभी सामाजिक एवं धर्म-गुरूओं से संवाद कर व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग लिया जाये। 📣 12. समस्त जनपदों में प्रातःकाल गश्त चेकिंग हेतु पुलिस पार्टी नियमित रूप से निकाली जाये। प्रातःकालीन गश्त चेकिंग पार्टी द्वारा सघन रूप से चेकिंग करते हुये यह सुनिश्चित किया जाये इस अवसर पर आयुक्त झाॅसी मण्डल, झाॅसी विमल कुमार दुबे, जिलाधिकारी झाॅसी अविनाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाॅसी राजेश एस0, पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेन्द्र सिंह व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें, मौके पर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।