
नीट परीक्षा घोटाला की सीबीआई जांच हेतू दिया ज्ञापन
झांसी | समाजवादी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष अयान अली हाशमी के नेतृत्व में छात्र सभा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा. ज्ञापन में बताया गया की नीट परीक्षा परिणाम में व्यापक धांधली का भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए नीट 2024 में आयोजन का परिणाम में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की अक्षमता तथा भ्रष्टाचार सामने आया. बताया गया कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की प्रक्रिया तथा परिणाम की शीघ्र सीबीआई जांच कराई जाए तथा दोषियों नीट परीक्षा 2024परिणाम पर कड़ी कार्रवाई की जाए. इसकी सीबीआई जांच कर कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जायें. ज्ञापन के दौरान सैयद अली जिला अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड, एडवोकेट अंकित चौधरी, अभिषेक, आदिम एडवोकेट बृजेश कुमार, स्वदेश यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष छात्र सभा अंकित सिंह, अभय यादव, अंशुल, आदीम आदि उपस्थित रहे