
अभिनेता कार्तिक के साथ किरदार में दिखेंगे झांसी के कलाकार "सम्यक”
झाँसी | नाडियाडवाला प्रोडक्शन और कबीर खान के निर्देशन में 14 जून को रिलीज होने वाली बॉलीवुड फिल्म "चंदू चैंपियन" का पहला शो फिल्म के हीरो कार्तिक आर्यन और झांसी के बाल कलाकार सम्यक श्रृंगीऋषि ने अपने माता पिता और फिल्म के बाकी कास्ट देखा. पद्मश्री श्री मुरली कांत पेटकर के हार न मानने वाले जज्बे और उनकी स्पोर्ट्स अचीवमेंट पर यह फिल्म बनाई गई है जो आजकल के पैटर्न से बिलकुल अलग एक मनोरंजक मोटिवेशनल लेक्चर जैसा है खास बात यह है कि इस फिल्म में झांसी के बाल कलाकार सम्यक ने कार्तिक आर्यन के बड़े भाई (बचपन) चरित्र निभाया है कार्तिक रेलवे में कार्यरत सीटीआई मनीष श्रृंगीऋषि के सुपुत्र है जो बॉलीवुड में झांसी का नाम रोशन कर रहे है.