जागरूकता अभियान रैली निकालकर दिया योग करने का सन्देश

जागरूकता अभियान रैली निकालकर दिया योग करने का सन्देश

Written by Prem Prakash Agarwal 2024-06-13 News
झाँसी | योग प्रमुख श्याम बुधौलिया के नेतृत्व में 17 से 21 जून तक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एलवीएम व्यायाम शाला में आयोजन होगा . इसी उपलक्ष्य में जागरूकता अभियान रैली निकाली गई. यह रैली सिद्धेश्वर मंदिर से प्रारम्भ होकर मिशन कंपाउंड, बीकेडी चौराहा से होते हुए सूत कॉलोनी पहुंची जहाँ रैली का समापन हुआ. योग समिति सूत कॉलोनी द्वारा रैली के समापन पर सभी लोगों को जलपान ग्रहण कराया गया सभी योग शिक्षकों ने करो योग रहो निरोग, भारत माता के नारे लगाते हुए अपने-अपने विचार प्रकट करते हुए खा की कहा जाता है कि योग ऐसी साधना है जिसके प्रतिदिन करने से आपका अपना शरीर स्वस्थ रहता है इससे बीमारियां दूर रहती हैं और बड़े-बड़े रोगों से छुटकारा मिलता है. रैली में योग प्रभारी श्याम बुधौलिया, राम प्रकाश साहू, उषा सेन, करण सिंह, धीरज वर्मा, पिंटू वर्मा, प्रमिला, मधु, मालती, राम प्रकाश, मुड़िया, रघुवीर राय, सेवा राम सोनी, राम प्रकाश, राजेंद्र अग्रवाल, माला अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, अरुण गुप्ता, सतीश कोहली, आशा कोहली,नीलम गुप्ता, ओमप्रकाश वर्मा, भगवती साहू, राकेश अग्रवाल, रूबी अग्रवाल, विजयलक्ष्मी आदि मौजूद रहे। रैली का संचालन समाजसेवी अज्जू महरौलिया ने किया और आभार व्यक्त बृजेंद्र साहू ने किया