पिता जी की प्रथम पुण्यतिथि पर किया शरबत वितरण

पिता जी की प्रथम पुण्यतिथि पर किया शरबत वितरण

Written by Prem Prakash Agarwal 2024-05-02 News
झाँसी | गर्मी का कहर इस साल होली के बाद से ही देखने को मिला और अप्रैल महीने में चिल चिल्लाती धूप ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिये। मई महीने के शुरुआत में ही अधिकांश स्कूल बंद कर दिए गए या मॉर्निंग में शिफ्ट कर दिया गया और कहीं कहीं ऑनलाइन की पढ़ाई शुरू हो गई। लेकिन कुछ भी हो जाए काम के लिए लोगों को तो घर से निकलना ही पड़ता है। और उस समय राह चलते लोगों को ठंडे पानी की जरूरत होती है। बहुत सारे सामाजिक संस्था जगह-जगह कैंप बनाकर लोगों को पानी शरबत का वितरण करते हैं। इसी क्रम में पत्रकार एकता संघ के मंडल अध्यक्ष व समाजसेवी प्रेम प्रकाश अग्रवाल के पिताजी स्व. ओम प्रकाश अग्रवाल जी की प्रथम पुण्यतिथि पर आवास विकास चौराहा पर स्तिथ कार्यालय पर बुधवार को शरबत वितरण करवाया। सर्वप्रथम जिसमें सभी पत्रकारों, व्यापारी व इष्टजनो ने सम्मिलित होकर स्व.श्री ओम प्रकाश अग्रवाल जी की पुण्य आत्मा की शांति के लिए पुष्पपंजली अर्पित की। शरबत वितरण का शुभारम्भ लायन सीए अनिल अरोड़ा (बीडीजी 1) ने राहगीरों को शर्बत पिलाकर किया। मंडल अध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि उनकी पिता जी का अचानक से जाना पूरे परिवार को शोकाकुल कर गया, उनका पूरा प्रयास कि में प‌द चिन्हों पर चलता रहूं और लोगो के हितो की लड़ाई लड़ता रहूंगा। इस अवसर पर लायन प्रीति नेवालकर (जीएसटी समन्वयक), लायन अशोक बिलगैयां (क्षेत्र अध्यक्ष), लायन आर.बी.शर्मा (सीओ चेयरपर्सन हंगर), लायन अरुणा बिलगैयां (अध्यक्ष, लायंस क्लब ऑफ़ झाँसी), लायन राकेश जायसवाल (जोन चेयरपर्सन, अध्यक्ष लायंस क्लब झाँसी विजेता) लायन अमित कुमार तिवारी (जिला प्रो), लायन इंद्रजीत सिंह भुसारी (सचिव, लायंस क्लब झाँसी विजेता), लायन प्रेम प्रकाश अग्रवाल, लायन आरती तिवारी, लायनआरती अग्रवाल, लायन अनिल अग्रवाल, लायन वैशाली अग्रवाल, कुसुम साहू, मोहन वर्मा, राम लखन तिवारी बांदा, मित्रेश कुमार सारस्वत, अजय परिहार, रुद्राक्ष गुप्ता, वरुण अग्रवाल, पुनीत श्रीवास्तव, ध्रुव दुबे, हिमांशु मिश्रा, पियूष श्रीवास्तव, प्रतीक सेमसन, पियूष श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे