भगवान महावीर स्वामी का महामस्तिकाभिषेक किया

भगवान महावीर स्वामी का महामस्तिकाभिषेक किया

Written by Prem Prakash Agarwal 2024-04-23 News
झांसी। मेडिकल कॉलेज के सामने उंची पहाड़ी पर स्थित करूणास्थली तीर्थ पर विराजित मूल नायक श्री १००८ भगवान महावीर स्वामी का महामस्तिकाभिषेक जन्म कल्याणक महामहोत्सव की श्रंखला में भारी उत्साह के बीच किया गया। पंचायत महामंत्री कमल जैन ने बताया कि इस वर्ष भगवान महावीर स्वामी का २५५० वां निर्वाण महोत्सव वर्ष है। सारे राष्ट्रीय में धार्मिक आयोजन किये जा रहे हैं । इसी क्रम में नगर में श्री भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक से निर्वाण महोत्सव अवधि तक भगवान श्री महावीर स्वामी के उद्देश्य एवं शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाने का एक अभियान चलाया जा रहा है। आज महामस्तिकाभिषेक कार्यक्रम में चित्र अनावरण माइसा जैन बैंगलोर ने भगवान महावीर स्वामी की विशाल प्रतिमा पर छत्र आरोहण, करूणास्थली मंत्री राजकुमार जैन बाबा ने एवं भामंडल स्थापित राजेन्द्र जैन (प्रेस) केतन जैन मेडिकल, प्रभात कुमार जैन (कुंजविहारी) ने किया। भगवान महावीर स्वामी जी का अभिषेक एवं शांतिधारा का सौभाग्य विवेक नायक पंचायत कोषाध्यक्ष चौधरी जितेन्द्र जैन, अभिषेक जैन (जैन डेयरी), बालचन्द्र जैन तथा इंजी. हुकुमचन्द्र जैन को प्राप्त हुआ। चंवर ढुलाने का सौभाग्य रचना कमल जैन, नितिन जैन (लोको पायलट), धीरेन्द्र जैन (गुरसरांय), नवीन जैन पड़रा, राजेन्द्र जैन मुनीम को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर जिनालय कार्याध्यक्ष निलय जैन, करगुवां मंत्री शिरोमणि जैन, सौरभ भागचन्द जैन, प्रदीप कुमार जैन (रायपुर), अशोक जैनिथ, आशीष जैनिथ, संतोष जैन (जल निगम), प्रवीण कासलीवाल, दुष्यंत जैन रॉबिन जैन, राजकुमार जैन (रेलवे), बाहुबली जैन, निमेष भण्डारी, डा. अभय जैन, सत्यजीत जैन, सरिता जैन, प्रीति जैन, जूली जैन, श्वेता जैन, राखी जैन, संगीता जैन आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पंचायत महामंत्री कमल जैन ने किया।