भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए देशहित सर्वोपरि है, दल से बड़ा देश है। जब देश का भला होगा, तो सबका भला होगा। जब सबका भला होगा, तो देश आगे बढ़ेगा

भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए देशहित सर्वोपरि है, दल से बड़ा देश है। जब देश का भला होगा, तो सबका भला होगा। जब सबका भला होगा, तो देश आगे बढ़ेगा

Written by Prem Prakash Agarwal 2024-04-23 News
झाँसी | भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्येक लोकसभा सीट पर अपने कार्यकर्ताओं और बूथ अध्यक्षों के साथ सम्मेलनों के माध्यमों से बैठकों सिलसिला बहुत ही तेजी के साथ जारी कर दिया है, पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता आगामी चुनाव के लिए बहुत उत्साहित है, और प्रत्येक बूथ अध्यक्ष अपने बूथ को विजय बनाने के लिए संकल्पित है, इसी संदर्भ में आज भारतीय जनता पार्टी ललितपुर द्वारा “बूथ सम्मेलन” का आयोजन किया गया जिसमें भारी से भारी संख्या में बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक ,सेक्टर प्रभारी एवं विभिन्न कार्यकर्ता सम्मिलित हुए ,जिसमे भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा एवं एमएलसी रामतीर्थ सिंघल जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए अनुराग शर्मा ने कहा- भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए देशहित सर्वोपरि है, दल से बड़ा देश है। जब देश का भला होगा, तो सबका भला होगा। जब सबका भला होगा, तो देश आगे बढ़ेगा ,मेरे बूथ अध्यक्ष भाजपा ही नहीं बल्कि देश की समृद्धि के मजबूत सिपाही है , एक बूथ होता है वो अपने आप में एक बहुत बड़ी इकाई है हमें कभी भी बूथ की इस इकाई को छोटा नहीं समझना चाहिए। हमें अपने बूथ में राजनीतिक कार्यकर्ता से भी ऊपर उठकर, समाज के लिए सुख-दुख के साथी के रूप में अपनी पहचान बनानी चाहिए ,चुनाव के विजय की आत्मा बूथ की विजय होने में है, जब तक हम बूथ नहीं जीतेंगे तब तक चुनाव तो हम जीत ही नहीं सकते। इसलिए हर बूथ अध्यक्ष का लक्ष्य अपने पोलिंग बूथ पर विजय प्राप्त करने का होना चाहिए एमएलसी रामतीर्थ सिंघल बोले -एक बूथ कार्यकर्ता के लिए अपने आस-पास के घटनाक्रम के बारे में जागरूक रहना बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि वह भाजपा और मोदी का 'चेहरा' है। हमें बूथ स्तर पर उचित और सर्वोत्तम तैयारी सुनिश्चित करनी होगी, ताकि हम प्रत्येक बूथ पर रिकॉर्ड जीत दर्ज कर सकें ,जो हमारे उत्तर प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ता जानते हैं, उसे राजनीति के बड़े-बड़े दिग्गज भी भांप नहीं पाते। लोकसभा चुनाव हो या विधानसभा चुनाव, हर चुनाव में कार्यकर्ताओं की मेहनत से नए रिकॉर्ड बन रहे हैं ,कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर मुझे तो प्रसन्नता होती है, लेकिन बाकी पार्टियों के नेता तो आपका ये जोश देखकर पहले ही ठंडे पड़ जाते हैं। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जो लोग पहले से ही भारतीय जनता पार्टी के समर्थक और मतदाता हैं, उन्हें प्रचारक बनना चाहिए। हमें एकता और ऊर्जा के साथ काम करना चाहिए। प्रचारकों के समर्पित प्रयास निश्चित रूप से अद्भुत परिणाम दे सकते हैं।