पाकिस्तान में घुस कर भारत विरोधी आतंकियों को रहस्यमय ढंग से कौन मार रहा है ?

पाकिस्तान में घुस कर भारत विरोधी आतंकियों को रहस्यमय ढंग से कौन मार रहा है ?

Written by Prem Prakash Agarwal 2024-04-23 News
सुलतानपुर। अभी हाल के‌ दिनों में पाकिस्तान से एक खबर आई कि भारतीय नागरिक सरबजीत के हत्यारे आमिर सरफराज को किन्हीं अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इससे जहां पाकिस्तान में खलबली मच गई वहीं हिंदुस्तान के राष्ट्रवादी नागरिकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस घटनाक्रम पर अपना नजरिया लिखते हुए समाजसेवी पत्रकार डी पी गुप्ता लिखते हैं कि अल्लाह का निजाम है‌ कि वह मासूम लोगों पर ज़ुल्म करने वाले जालिमों को सजा जरूर देता है। आमिर सरफराज की मौत उसी निजाम का जीता-जागता सबूत है। हालांकि ब्रिटेन का गार्जियन अखबार दावा करता है कि भारत की खुफिया एजेंसी पाकिस्तान में भारत विरोधी आतंकियों की टारगेट किलिंग कर रही है। भारत में 2019 के पुलवामा अटैक के बाद से लेकर अबतक पाकिस्तान में कुल 21 भारत विरोधी आतंकियों की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। पाकिस्तान साढ़े छः लाख सैनिकों वाला एक परमाणु शक्ति संपन्न देश है ऐसे में पाकिस्तान में घुस कर कौन चुन चुन कर आतंकवादियों को मार रहा है। इसका जवाब तो पाकिस्तान को देना चाहिए परंतु वह उल्टे भारत की मोदी सरकार पर इसका आरोप मढ़ने की नापाक कोशिश कर रही है। विदित हो कि भारत खुद लगातार पाकिस्तान पोषित आतंकवादी संगठनों का शिकार होता रहा है। भारत आर्थिक रुप से तरक्की न कर पाये इस कारण पाकिस्तान ने लगातार भारत के अलग-अलग हिस्सों में बड़े आतंकी हमले करवाये। 13 दिसम्बर 2001 को संसद भवन पर हमले से लेकर 2008 के मुम्बई हमले तक पाकिस्तान ने आतंकवादी हमलों की झड़ी लगा दी थी। उसका एक ही मकसद था कि दुनियाभर के सामने भारत को एक असुरक्षित देश के रूप में बदनाम किया जा सके जिसके फलस्वरूप बड़ी बड़ी कंपनिया भारत में इन्वेस्ट न करें और देश की आर्थिक तरक्की रूक जाए। इन आतंकी हमलों के चलते भारत जब जब पाकिस्तान के प्रति कड़ा रुख अख्तियार करता तो वह परमाणु हमले की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगता और तत्कालीन सरकारें अपना कदम पीछे खींच लेती। अब 2014 के बाद का भारत बदल चुका है। मोदी सरकार के नेतृत्व में नया भारत विदुर नीति "कृते प्रतिकृतिं कुर्याद्विंसिते प्रतिहिंसितम्। तत्र दोषं न पश्यामि शठे शाठ्यं समाचरेत्॥ अर्थात- जो जैसा करे उसके साथ वैसा ही करो। जो तुम्हारी हिंसा करता है, तुम भी उसकी हिंसा करो! इसमें मैं कोई दोष नहीं मानता, शठ यानी दुष्टों के साथ दुष्टतापूर्ण व्यवहार करना कतई अनुचित नहीं है। इसी सिद्धांत पर आचरण करते हुए भारत सरकार पाकिस्तानी आंतकी हमलों के जवाब में दो दो बार पाकिस्तान में घुस कर सर्जिकल स्ट्राइक कर चुकी है। लाखों सशस्त्र सैनिक बलों और परमाणु बम से सम्पन्न देश पाकिस्तान, भारत की सशक्त मोदी सरकार के चलते जवाब देने की कभी हिम्मत नहीं जुटा पाया।‌ मोदी सरकार की इन्हीं दृढ़ संकल्प शक्ति के चलते पूरे विश्व में भारत एक शक्तिशाली देश के रूप में स्थापित हो चुका है।