अखिल भारतीय गहोई नगर समिति ने रंगपंचमी व वार्षिक बैठक का किया आयोजन

अखिल भारतीय गहोई नगर समिति ने रंगपंचमी व वार्षिक बैठक का किया आयोजन

Written by Prem Prakash Agarwal 2024-04-04 News
झाँसी | अखिल भारतीय गहोई नगर समिति झांसी के तत्वावधान में रंग पंचमी के अवसर पर कार्यक्रम व वार्षिक बैठक का आयोजन हुआ. बैठक में मुख्य अतिथि श्रीमती शांति देवी के मुख्यातिथ्य व डॉक्टर स्वप्निल मोदी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. बैठक के उपरांत समिति ने रंगपंचमी का त्यौहार मनाया. जिसमें राधा कृष्ण संग होली के गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति साधना सवाला, गीता गुप्ता, सुनीता गुप्ता, करुणा, संगीता गुप्ता, पिंकी रत्ना गुप्ता, मानसी, माला गुप्ता, अनीता गुप्ता आदि के द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियाँ की गई. इसके उपरांत श्रीमती इंदिरा गुप्ता के द्वारा रंग पंचमी का महत्व बताया गया. कुसुम के द्वारा फाग गाई गई. मुख्य अतिथि ने भजन की प्रस्तुति दी. कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष कल्पना खर्द के द्वारा वार्षिक आख्या की प्रस्तुत तथा अग्रिम कार्यक्रम के रूपरेखा बतलाई गई. इस अवसर पर वंदना ससेठ, सरोज दादारिया, शीतल, रितु, अनीता, कांकने, दीक्षा, सीमा, अंजू, माला, लक्ष्मी, ज्योति, प्रेमलता, राम श्री, कुसुम, साधना, कविता, अनीता, रुबी गुप्ता, रेनू गुप्ता, खुशबू नगरिया, रीता गुप्ता, गीता गुप्ता, अनीता माला, अर्चना नयन, दिव्या, करुणा, अभिलाष, सारिका, नीता गुप्ता, नीरा, मीरा सेठ, रानी नगरिया, अंजलि नगरिया, वंदना नगरिया, प्रतिभा गुप्ता, रेखा नगरिया, संगीता, रूचि, रजनी, पुष्पा, अनीता सेठ, प्रतिभा गुप्ता, रत्ना गुप्ता, रजनीगंधा, सुनीता गुप्ता, पारुल गुप्ता, शिल्पी, खंड आभा गुप्ता, मानसी, अंजू, रूसिया, रजनी गुप्ता आदि उपस्थित रहे. अंत में सचिव प्रतिभा गुप्ता ने आभार व्यक्त किया. संचालन ऋतू सेठ ने किया