सुरक्षित यातायात व्यवस्था व सक्रिय क्षेत्राधिकारी हेतु सीओ सिटी को किया सम्मानित

सुरक्षित यातायात व्यवस्था व सक्रिय क्षेत्राधिकारी हेतु सीओ सिटी को किया सम्मानित

Written by Prem Prakash Agarwal 2024-04-03 News
झाँसी | गोयनका पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या पूजा मल्होत्रा की अगुवाई व मानव विकास संस्थान के राष्ट्रीय कन्वीनर अशोक अग्रवाल काका के सानिध्य में सुरक्षित यातायात व्यवस्था व सक्रिय पुलिस क्षेत्राधिकारी के रूप में सीओ सिटी राजेश राय कुशल नेतृत्व हेतु सम्मानित किये गये। सम्मानित करते हुए उन्हें शॉल ओढ़ाकर व श्री फल भेंट कर काका ने व स्मृति चिन्ह के रूप में पौधा एवम विद्यालय की ओर से प्रशस्ति पत्र श्रीमती पूजा मल्होत्रा ने प्रदान करते हुए कहा वे सीओ सिटी का सम्मान करते हुए गर्वित हैं। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक प्रियांशु श्रीवास्तव ,पूजा ठाकुर आदि उपस्थित रहे।