
नवनियुक्त निदेशक डा. पंकज कौशल ने ग्रासलैंड का पद दायित्व किया ग्रहण
झाँसी | भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-भारतीय चरागाह एवं चारा अनुसंधान संस्थान झांसी के नवनियुक्त निदेशक डा. पंकज कौशल ने आज पददायित्व ग्रहण किया। डा. पंकज कौशल इससे पूर्व भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान, रायपुर (छत्तीसगढ़) में संयुक्त निदेशक (अनुसंधान) के पद पर सेवारत थे। डा. पंकज कौशल को चारा फसलों के जेनेटिक्स एण्डब्रडिंग एपोमिक्सिस, राइस बायोटेक्नोलोजी के अनुसंधान क्षेत्र में 27 वर्षों से अधिक का अनुभव है, डा. पंकज कौशल ने चारा फसलों की 10 से अधिक किस्में विकसित की है। आपके अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय स्तर के 150 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित हुए है। आप विभिन्न वैज्ञानिक सोसाइटियों के फेलो जैसे रेंज मेनेजमेन्ट सोसाइटी आफ इण्डिया (2013), आईसीएआर आउटस्टैडिंग रिसर्च टीम अवार्ड (2007-08), नास एसोसिएट (2006), डीबीटी- इण्डियान बायोटैक ओवरसेस एसोसिएटशिप (2009) एवं डीएसटी - बायसकस्ट फेलो (2001) है। आपने वैज्ञानिक के रूप में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-भारतीय चरागाह एवं चारा अनुसंधान संस्थान से 30 सितम्बर, 1995 से कार्य प्रारम्भ किया। चावल अनुसंधान संस्थान, कटक में आप प्रधान वैज्ञानिक के पद पर 21 दिसम्बर, 2008 से 08 जून 2011 तक रहे। विभागाध्यक्ष, फसल सुधार विभाग भारतीय चरागाह एवं चारा अनुसंधान संस्थान झांसी में 09 जून 2011 से 21 फरवरी, 2016 तक कार्यरत रहे। निदेशक ने बताया कि देश में चारे की कमी को दूर करने के लिए चारा फसलों नई किस्मों के विकास एवं चरागाहों के विकास, किसानों को अधिक उत्पादन हेतु उन्नत तकनीकियों की जानकारी प्रचार-प्रसार के माध्यम से प्रदान करने तथा उद्यमियों के साथ मिलकर कार्य किया जायेगा।