
2 अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार
झाँसी | थाना जीआरपी झाँसी/आरपीएफ टीमों 02 अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार किये. जिनके कब्जे से 14.363 कि0 ग्रा0 अवैध गांजा बरामद हुआ जिसकी अनुमानित कीमत करीब 01 लाख 40 हजार 300 रुपये बतायी जा रही है. अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे लखनऊ जयनरायन सिंह के आदेशानुसार, पुलिस उपमहानिरीक्षक रेलवे राकेश पुष्कर के मार्गदर्शन, पुलिस अधीक्षक रेलवे विपुल कुमार श्रीवास्तव व वरिष्ठ मंण्डल सुरक्षा आयुक्त विवेकानन्द नरायण आरपीएफ झाँसी के निर्देशन में ट्रेनो में नशीले पदार्थो की तस्करी के विरुद्ध प्रचलित अभियान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे, झांसी नईम खाँन मंसूरी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक पंकज पाण्डेय थाना जीआरपी झाँसी के नेतृत्व में गठित जीआऱपी/आरपीएफ एवं क्राईम ब्रांच टीमों द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये रेलवे स्टेशन झाँसी से 02 अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर 1-सुनील राय पुत्र महेश राय नि० ग्राम प्रयाग चक थाना औराई जिला मुजफ्फरपुर बिहार एवं शांति सिंह पत्नी राकेश कुमार नि० नखास पिंड थाना मर्सलानी जिला पटना बिहार को गिरफ्तार किया गया ।अभियुक्तों के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।अभियुक्तों ने बताया कि यह गांजा उडीसा से लेकर आये थे और जयपुर राजस्थान में बेचना चाह रहा था