
आसरा ने आदिवासियों को साफ़ सफाई हेतू किया जागरूक
झाँसी | समाजसेवी संस्था आसरा सोसायटी ने आदिवासी बस्ती के लोगो को साफ सफाई के लिये जागरूक किया एवं बच्चो को नए कपड़े वितरित किए. बिजौली स्थित आदिवासी बस्ती के लोगो को जागरूक क़र आसरा सोसायटी की (अध्यक्ष) पूजा शर्मा ने आदिवासी महिलाओं को बताया कि हमे कैसे बीमारियों से खुद को व अपने परिवार को बचाना है. उन्होंने कहा कि घर को साफ रखें घर के आस पास कचरा व गंदा पानी जमा न होने दे व अपने बच्चों को रोज नहलाये व साफ कपड़े भी पहनाए खाना भी ढक कर रखे. इसके उपरांत आदिवासी बच्चों को कपड़े व खाने का सामान भी वितरित किए गया. बताते चले कि पूर्व में भी आसरा समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाता रहता है.इस अवसर पर पूजा शर्मा (अध्यक्ष), लीला रामानी (उपाध्यक्ष), आरती तिवारी, बंटी शर्मा आदि मौजूद रहे