
मत्सय विभाग ने एक दिवसीय सहकारिता कार्यशाला का किया आयोजन
झाँसी | उप निदेशक मत्स्य, झॉसी मण्डल, झॉसी कार्यालय पंचतन्त्र पार्क झाँसी में मंडल स्तरीय एक दिवसीय सहकारिता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झाँसी मण्डल के तीनो जिलो की सक्रीय मत्स्य जीवी सहकारी समितियों के अध्यक्ष/ सचिव / सदस्य के कुल 50 प्रशिक्षाणार्थियो के द्वारा कार्यशालय में प्रतिभाग किया गया। कार्यशाला में सहकारिता से सम्बन्धित विभिन्न विषयो पर जानकारी एंव विभागीय योजनाओ के अतिरिक्त अन्य बिन्दुओं के सम्बन्ध में उपस्थित कृषको को मत्स्य पालन एवं मत्स्य गतिविधियों के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। कार्यकम की अध्यक्षता संयुक्त विकास अयुक्त झाँसी मण्डल झॉसी, वक्ता के रुप में संजय कुमार शुक्ला सेवा निवृत्त उप निदेशक मत्स्य, सरयू प्रसाद गौतम रोना निवृत्त सहायक निदेशक मत्स्य झाँसी के अतिरिक्त कामता प्रसाद वर्मा उप महाप्रवन्धक जिला सहकारी बैंक झांसी, ज्ञानेन्द्र सिंह उप निदेशक मत्स्य झाँसी मण्डल झाँसी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन राहुल कुमार द्विवेदी, मत्स्य निरीक्षक, सचिन श्रीवास्तव मत्स्य निरीक्षक, श्रीमती दीपमाला सिंह ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक / जनपद प्रभारी झाँसी के द्वारा किया गया।