महिला दिवस के उपलक्ष्य पर  बीयू में कार्यक्रम आयोजित

महिला दिवस के उपलक्ष्य पर बीयू में कार्यक्रम आयोजित

Written by Prem Prakash Agarwal 2024-03-13 News
झाँसी | बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के झलकारी बाई महिला अध्ययन केंद्र तथा आईआईसी के संयुक्त तत्वावधान में महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य वक्ता रोशनी साहू ने महिलाओं के खान-पान और व्यायाम के बारे में बताया और प्रोटीन युक्त भोजन, अंकुरित चने और हरी सब्जियों के को खाने में शामिल करने के लिए महिलाओं को प्रोत्साहित किया जिससे उनकी सेहत अच्छी रहे। रश्मि शर्मा ने वर्कआउट करने तथा योग योग करने पर जोर डाला ताकि शरीर को स्वस्थ बनाए जा सके साथ ही साथ गर्भवती महिलाओं को स्वस्थ रखने के गुण बताए कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ अचला पांडेय ने किया डॉक्टर शुभांगी निगम ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा गुंजा चतुर्वेदी ने अतिथियों का स्वागत किया एवं ललित कला संस्थान के डॉक्टर दिलीप कुमार ने आभार व्यक्त की इस मौके पर स्वप्निल, भूपेश मिश्रा, अंकिता ,सूरज, शिवदयाल ,हर्षित एवं विभिन्न शिक्षक उपस्थित रहे।