
हुक्का बारों पर छापेमारी के नायक को आसरा ने किया सम्मानित
झांसी | अवैध हुक्का बारों पर ताबड़तोड़ छापेमारी में नायक के रूप में उभर क़र आये आईपीएस अंतरिक्ष जैन को समाजसेवी संस्था आसरा सोसाइटी ने रानी लक्ष्मीबाई कि प्रतिमा भेंट क़र सम्मानित किया. बताते चले रविवार को एसएसपी राजेश एस के निर्देशन में आईपीएस अंतरिक्ष जैन के नेतृत्व में झाँसी पुलिस ने अवैध हुक्काबारों और कैफों में छापरमारी की। जहां कई युवा युवती हुक्का पीते हुए मिले। जिन्हें समझा बुझा कर उन्हें उनके घर भेज दिया गया और हुक्का बार संचालकों को हिरासत में लिया था । पुलिस की इस कार्यवाही से सभी अवैध हुक्का बारों में हड़कंप मच गया था । इन हुक्काबारों पर युवाओं का खासतौर पर जमावड़ा लग रहा था और इन पर रोक लगाने को लेकर पुलिस से कई शिकायतें समाजसेवी संस्था आसरा सोसाइटी व कुछ स्थानीय पत्रकारों ने की थी । प्रसाशन द्वारा इस बड़ी कार्यवाही से खुश होकर समाजसेवी संस्था आसरा सोसाइटी कि अध्यक्ष पूजा शर्मा के नेतृत्व में संस्था के सभी सदस्यों ने आईपीएस अंतरिक्ष जैन को बूके व रानी लक्ष्मीबाई कि प्रतिमा भेंट क़र आभार जताया. इस अवसर पर पूजा शर्मा,आरती तिवारी,लीना रामानी, अंजू मेहता,अभिषेक, बंटी शर्मा आदि मौजूद है