
21 अप्रैल को महावीर जयंती पर विशाल शोभायात्रा निकाली जायेगी :- कमल जैन
झाँसी। जैन धर्म के 24 वें तीर्थकर श्री भगवान महावीर स्वामी की आगामी 21 अप्रैल को महावीर जयंती महामहोत्सव को धूमधाम से मनाने हेतु करगुवां जी में विराजमान मुनि श्री अविचल सागर महाराज को जैन समाज की पंजीकृत संस्था श्री दिगम्बर जैन पंचायत समिति ने श्रीफल भेंट किया। इस मौके पर पंचायत महामंत्री कमल जैन ने बताया कि 21 अप्रैल को महावीर जयंती के अवसर पर एक विशाल शोभायात्रा निकाली जायेगी, जिसमें भगवान महावीर के सिद्वान्तो एवं उपदेशो पर आधारित झांकिया, भगवान जिनेन्द्र देव का रथ, स्कूली बच्चो एवं महिला संगठनो की प्रस्तुति इत्यादि सम्मिलित होगे। पंचायत महामंत्री कमल जैन ने बताया कि जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान श्री महावीर स्वामी का देशभर में 2550 निर्वाण महोत्सव मनाया जा रहा है. इसी क्रम में जनपद में वर्षभर चलने वाले 2550 वां निर्वाण महोत्सव कार्यक्रमो को गरिमापूर्ण संचालित किये जाने हेतु पंचायत समिति द्वारा ‘‘श्री भगवान महावीर स्वामी 2550 निर्वाण महोत्सव समिति का गठन किया गया है जो कि वर्षभर सामाजिक एवं धार्मिक आयोजन करेगी। इस समिति के तत्वावधान में अप्रैल माह में ‘‘वर्तमान परिदृश्य में भगवान महावीर स्वामी के विचारो की प्रासंगिकता’’ पर एक संगोष्ठी अयोजित की जायेगी, जिसमें वरिष्ठ विद्वान अपने व्याख्यान प्रस्तुत करेगें। इस अवसर पर पंचायत समिति अध्यक्ष प्रकाशचन्द्र जैन, करगुवां मंत्री शिरोमणि जैन, करूणास्थली मंत्री राजकुमार बाबा, सलाहकार अशोक जैन जैनिथ, अशोक जैन, जितेन्द्र जैन सोनू, जितेन्द्र जैन दिशा, कुलदीप जैन इत्यादि उपस्थित रहे।