
नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम संकल्प से शिखर तक आयोजित
झाँसी | लायंस क्लब झांसी मांगलिक द्वारा नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम लायन डा कल्पना पांडे की अध्यक्षता में होटल यात्रिक में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सुश्री नीति शास्त्री ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम संयोजक लायन ऊषा अग्रवाल ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। लायन नरेन्द्र मुखरैया ने ध्वज वन्दना की।प्रगति शर्मा (युवा कवियत्री ने बहुत ही मन मोहक गीत प्रस्तुति दी।संकल्प से शिखर तक टाइटल के अन्तर्गत श्रीमती भूमिका सिंह को फार्मर मिस इंडिया, कल्याणी श्रीवास्तव को गायिका, श्रीमती अंजू शिवहरे को संचालिका कैंसर फाउंडेशन डा (लेफ्टिनेंट कर्नल) सुनयना सूद (मानसिक रोग विशेषज्ञ)डा बीमा चौहान (मानसिक रोग विशेषज्ञ) मेडिकल कॉलेज के रूप में सम्मानित किया गया। परिधान शो के अन्तर्गत सभी महिलाओं ने भारतीय परंपराओं के परिधान सहभागिता की। विशिष्ट अतिथि लायन मिनी अरोरा ने ज्योति कनोजिया को प्रथम,डा सुनयना सूद को द्वितीय पुरस्कार दिया ।ममता पचौरी ने बुन्देलखण्ड परिधान में विशिष्ट पुरस्कार प्राप्त किया। जी एस टी कार्डिनेटर लायन प्रीती नेवालकर ने अध्यक्ष लायन डा कल्पना पांडे की भी उपलब्धियां बताते हुए उनका सम्मान किया। विशिष्ट अतिथि लायन उपासना बब्बर ने अपने उद्बोधन में लायंस क्लब झांसी मांगलिक के कार्यक्रम सराहना की एवं शुभकामनाएं दी। डा नीति शास्त्री ने नारी सशक्तिकरण पर बात करते हुए कहा हम अब व्यापार, में नौकरी में, साहित्य में, राजनीति में, विज्ञान में हर जगह अपना स्थान बना चुके हैं। कार्यक्रम का संचालन लायन इंदू दीवान ने किया ।अंत में अध्यक्ष लायन डा कल्पना पांडे ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। धन्यवाद लायन लायन रेनू बहल ने प्रस्तुत किया । इस अवसर पर लायन एम जे एफ सतीश साहनी, लायन राजेन्द्र अग्रवाल,लायन महेंद्र दीवान,लायन विनोद पहलाजानी,ला डी के बहल, लायन श्रीकांत तिवारी लायंस क्लब युवराज, लायंस क्लब सम्राट लायन दीपांशु डे,लायन सारिका अग्रवाल, लायन मीनू खान,लायन अंकिता अग्रवाल , ज्योति श्रीवास्तव, शिवांगी साहू , रश्मि सक्सेना दीप शिखा शर्मा आदि मौजद रहे