
अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति की बैठक सम्पन्न
झांसी | अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति की हज सत्र 2024 की दृष्टिगत एक महत्वपूर्ण बैठक लखनऊ में स्थित मौलाना अली मियाँ मेमोरियल हज हाउस पर सम्पन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के चैयरमेन मोहसिन रज़ा ने की बैठक में मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी रहे। राज्य हज समिति के सदस्य हाजी हाफिज मोहम्मद जावेद ने बताया की ख़ादिमुल हुज्जाज का चयन लॉटरी द्वारा किया गया जिसमे प्रदेश भर से कुल 61 ख़ादिमुल हुज्जाज चयनित हुए जिसमे 1 महिला भी शामिल है जो प्रदेश भर से बिना मेहरम स्त्री हज के लिए जा रही है वह उनकी नुमायंदगी करेंगी। इसके लिए हाजी जावेद ने हिन्दोस्तान के प्रधानमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को दिल से बधाई दी। सभी सदस्य व् विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति रही।