
चित्रगुप्त धर्मशाला बनाने हेतू मंत्री से की भेंट, कायस्थ समाज ने की मांग
झाँसी | अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा जनपद में प्रथम आगमन उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉक्टर अरुण कुमार सक्सेना से कायस्थ समाज के लोगो ने सर्किट हाउस में माला पहनाकर स्वागत किया. सर्किट हाउस में कायस्थ प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री से भेंट की. वही मंगल श्रीवास्तव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने बताया की झांसी बुंदेलखंड का बिंदु है कायस्थ समाज के लगभग 32000 मत झांसी विधानसभा में है. समाज की आस्था और निष्ठा को ध्यान में रखते हुए मंत्री से मिलकर कायस्थ समाज के लिए श्री चित्रगुप्त धर्मशाला की मांग की. मंत्री ने मुख्यमंत्री से इस मांग को रखने का पूर्ण आश्वासन दिया और श्री चित्रगुप्त धर्मशाला बनवाने में मदद व सहयोग करने का आश्वासन दिया. इस अवसर पर मंगल श्रीवास्तव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आचार्य एनसी श्रीवास्तव, मयंक श्रीवास्तव सभासद, शिवांशु श्रीवास्तव प्रदेश उपाध्यक्ष, शैलेंद्र निगम, अमित श्रीवास्तव, सुरेंद्र श्रीवास्तव, उज्जवल, शरण सिंह, पीके श्रीवास्तव, अनुज सक्सेना, वैभव, अभिषेक श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे