
साइबर सुरक्षा को लेकर किया जागरूक
झांसी। रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने सात दिवसीय विशेष शिविर के अन्तर्गत पाँचवे दिन ग्राम सिमरधा में साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया। स्वागत सम्बोधन में रा.से.यो. समन्वयक डॉ. राम प्रकाश यादव ने राष्ट्रीय सेवा योजना का मूल उद्देश्य और विशेष शिविर के कार्यक्रमों को विस्तार से बताया। इस जागरूकता कार्यक्रम में सुरेश कुमार प्रभारी साइबर थाना, झांसी ने छात्रों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। साइबर सेल एक्सपर्ट अजित शर्मा एवं सुजीत गुप्ता ने बताया कि किसी अनजान व्यक्ति को ओटीपी न बताएं। सोशल मीडिया अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए अपनी प्रोफाइल लॉक रखें। समय-समय पर पासवर्ड बदलते रहे। किसी भी कस्टमर केयर से संपर्क करने के लिए अधिकृत वेबसाइट में दिए हेल्पलाइन नंबर का ही इस्तेमाल करें। किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर कोई लिंक न ओपन करें। ऑनलाइन लॉटरी, इनाम व सस्ते सामान के लालच में न पड़े। किसी भी साइबर/वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार होने की स्थिति में 1930 या www.cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करने की भी सलाह दी। इसमें एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनीता पुयाम सहित लगभग 200 एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित रहे। संचालन डॉ यूमनान बीजी लक्ष्मी एवं डॉ आशुतोष कुमार ने आभार व्यक्त किया।