दबंगों ने बिजली के खम्बों  को बुल्डोजर से तोड़ा, क्षेत्रवासियो ने दिया ज्ञापन

दबंगों ने बिजली के खम्बों को बुल्डोजर से तोड़ा, क्षेत्रवासियो ने दिया ज्ञापन

Written by Prem Prakash Agarwal 2024-03-06 News
झाँसी | जनपद के मोहल्ला डड़ियापुरा पानी की टंकी के पीछे के निवासियों ने दबंगों द्वारा बिजली विभाग के लगे हुये खम्मो को बुल्डोजर से तोड़कर हटाए जाने हेतू जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया ज्ञापन में आरोप लगाया कि डड़ियापुरा पानी की टंकी के पीछे बने सरकारी रोड पर बिजली विभाग के द्वारा खम्भों लगाये गये थे जिन्हें दिनांक 05 मार्च को क्षेत्र के दबंगों द्वारा बुल्डोजर से तोड़कर गिरा दिया गया. जब मोहल्ले वालों ने इस बात को विरोध किया तो दबंग रमेश कुमार साहू पुत्र पन्नालाल साहू व सुनील साहू व संदीप साहू पुत्र रमेश साहू, निवासी- तालपुरा झाँसी अपने साथ बुल्डोजर व कुछ अपने प्रट्रोल पम्प के कर्मचारियों को लेकर मोहल्ले में दहशत फैलायी और मोहल्लें में लगे बिजली के खम्बों को गिरा दिया साथ ही धमकी दी कि अगर किसी ने शिकायत की तो जानसे मार दूंगा। बिजली विभाग के एसडीओ व जेई को जब मोहल्लेवासी द्वारा बुलाया गया तो तब उक्त दबंगों को उन्होने रोकने का प्रयास किया तो सभी दबंगो द्वारा जेई को धमकी देकर वहाँ से जाने को कहा और इन लोगों ने मोहल्ले वालों से कहा कि अगर किसी ने पुलिस में शिकायत की तो इसका अनजाम बहुत बुरा होगा। मोह्हलेवासियो ने ज्ञापन के माध्यम से उपरोक्त दवंग किस्म के लोगो के खिलाफ कार्यवाही व उपरोक्त बिजली के खम्बे पुनः लगवाये जाये.