
डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन संघ के चुनाव संपन्न
झांसी | डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन, जनपद शाखा-झांसी के संपन्न हुए द्विवार्षिक आम चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारी महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज परिसर के ओ.पी.डी. हाल में चुनाव संपन्न हुआ | जिसमें चुनाव अधिकारी राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं संबंध चिकित्सालय कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री डी.पी.सिंह गौर पूर्व सदस्य स्टेट फार्मेसी काउंसलिंग, आर.बी. कटियार एवं डी.पी.आर.ए. के मंडल अध्यक्ष ओ.पी. चौधरी की देखरेख में चुनाव संपन्न कराया गया | जिसमें नव निर्वाचित पदाधिकारी घोषित किए गए | नवीनचंद्र शर्मा, फार्मासिस्ट-जिलाध्यक्ष, प्रमोद कुमार पटेल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विनीत सिंह उपाध्यक्ष, विनय प्रकाश सिंह-जिला मंत्री, राजेश कुमार-संयुक्त मंत्री, राजेंद्र सिंह राठौर-संगठन मंत्री, वेदप्रकाश शुक्ला-कोषाध्यक्ष, सतीश कुमार फार्मेसिस्ट-संप्रेक्षक घोषित किए गए | अतिथि के रूप में प्रमुख अधीक्षक-डॉ. सुनीता राठौर, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक-डॉ. सचिन माहौर, पूर्व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक-डॉ. हरिश्चंद्र आर्य, पी.के. गुप्ता, आर.पी. तिवारी, एस.बी.चतुर्वेदी उपस्थित रहे | निर्वाचित पदाधिकारी की सर्वसम्मति से डी.पी. सिंह गौर को संरक्षक मनोनीत किया गया | डॉ. रवि कटियार द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारी को शपथ ग्रहण कराई गई ।