
प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव बने ज्ञानेश्वर कुशवाहा
झांसी। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन का 25 वां वार्षिकोत्सव लखनऊ उद्यान विभाग के प्रेक्षागृह सभागार में सम्पन्न हुआ। उत्तर प्रदेश सरकार पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री हीरा ठाकुर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किए गए अधिवेशन में जर्नलिस्ट एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण भी करायी गयी। एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद कुशवाहा की अध्यक्षता में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जनर्लिस्ट एसोसिएशन "पेजा"बेवसाइट www.peja.org का विमोचन लखनऊ के प्रमुख उधोगपति सराफा व्यवसाई रमेश चन्द्र गुप्ता ने किया। जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए मंत्री हीरा ठाकुर ने सरकार की पत्रकारों और मीडिया जगत को प्रदान की जा रहीं सुविधाओं को विस्तार से बताया। जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देश और विशेष कर उत्तर प्रदेश में पत्रकारिता में आने वाली कठिनाई, अफसरों के भेदभाव पूर्ण रवैये के साथ पत्रकार उत्पीड़न को बडे़ ही वे बाकी के साथ उठाया। साथ ही उन्होंने साफ़ साफ़ कहा कि पत्रकारों का उत्पीड़न, अफसरों का भेद भाव पूर्ण रवैया बर्दास्त नहीँ होगा। सरकार को नीति बनानी चाहिए। इसके लिए मुख्यमंत्री से मिलकर बातचीत की जाएगी। जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अधिवेशन में भारत के विभिन्न राज्यों के अलावा नेपाल से भी एसोसिएशन से जुड़े पत्रकार शामिल हुए थे। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव राजेश अग्रवाल, उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष श्रीमती अमिता मिश्रा, कोषाध्यक्ष के के मिश्रा, जीपी दीक्षित, राष्ट्रीय सचिव ज्ञानेश्वर कुशवाहा, प्रदेश सचिव बालेंदु गुप्ता, पूर्ण चंद चूके , अर्चना, नरेंद्र सिंह, गीता सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए।