ब्राह्मण समाज की बैठक हुई संपन्न

ब्राह्मण समाज की बैठक हुई संपन्न

Written by Prem Prakash Agarwal 2024-03-03 News
झाँसी | बामौर में अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा से सम्बद्ध क्षेत्रीय ब्राह्मण महासभा की एक बैठक ग्राम नागर में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ अरुण मिश्रा चेयरमैन गरौठा व कार्यक्रम की अध्यक्षता परशुराम तिवारी ने एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में शिवनारायण शर्मा मौजूद रहे। सर्वप्रथम भगवान श्री परशुराम के चित्र पर तिलक माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई।सभा को संबोधित करते हुए नगर पंचायत के अध्यक्ष डॉक्टर अरुण कुमार मिश्रा एवं ओमप्रकाश मिश्रा ने ब्राम्हण समाज को एकजुट रहने की बात कही। इसके अलावा कार्यक्रम युवाओं पर केंद्रित रहा।सर्वप्रथम युवाओं में सार्थक नायक,रोहित द्विवेदी केरोखर,सोम मिश्रा,जगजीवन जे.जे.मिश्रा,हेमंत विदुवा,रामजी मोनस,सत्यम केरोखर एवं विप्रजनों में अनिल तिवारी,नितुल व्यास,रामप्रकाश अरजरिया,सत्यप्रकाश तिवारी,विपिन द्विवेदी आदि वक्ताओं ने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में सर्वसम्मति से युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष अनुज कुमार द्विवेदी ग्राम प्रधान नागर को नियुक्त किया गया।कार्यक्रम का संचालन महासभा के अध्यक्ष पंडित महेश कुमार विदुवा ने किया।अंत में ग्राम प्रधान अनुज कुमार द्विवेदी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।इस मौके पर बैठक में अभिषेक द्विवेदी,वरुणकांत त्रिपाठी,राजेंद्र कुमार तिवारी, घनेंद्र द्विवेदी, भगवती शरण कौशिक, सरजू प्रसाद, अभिषेक, वशिष्ठ, श्याम, विदुवा, दीपू महाराज, ऋतिक वशिष्ठ, सत्येंद्र शर्मा, घनाराम चौबे, दीपू, कौशिक, विनोद अरजरिया, आलोक सोनकिया, रमेश चंद्र रिछारिया, अमित रिछारिया, कुलदीप द्विवेदी एवम् क्षेत्र के ब्राह्मण बंधुजन उपस्थित रहे।