युवक ने कुंए में लगायी छलांग,फायर बिग्रेड व पत्रकार ने बचाई जान

युवक ने कुंए में लगायी छलांग,फायर बिग्रेड व पत्रकार ने बचाई जान

Written by Prem Prakash Agarwal 2024-03-03 News
झांसी। जनपद के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मसीहा गंज चौकी के समीप में गोस्वामी भवन मे निर्मित कुंये में लगभग 36 वर्षीय फिरोज खान पुत्र एहसास खान निवासी गोंदू कम्पाउंड ने अचानक छलांग लगा दी जिससे वहां अफरातफरी मच गई। बताया गया है कि फिरोज मोटर साइकिल से वहां आया था और आते ही मोटर साइकिल खडी करने के बाद कुंये मे छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फायर बिग्रेड को बुलाया। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर व पत्रकार हिमांशु मिश्रा ने फिरोज खान को कुंये से बाहर निकाल कर जान बचाई। कुंये से बाहर निकालने के बाद फिरोज की हालत स्थिर बतायी जा रही है। चिकित्सा के लिये युवक को भेजा गया फिरोज खांन के भाई राजू खांन ने बताया कि फरोज खांन मानसिक संतुलन खराब है जिसकी वजह से उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।