नेशनल हाईवे पर कार डिवाइडर से टकराईं, दम्पति की मौत

नेशनल हाईवे पर कार डिवाइडर से टकराईं, दम्पति की मौत

Written by Prem Prakash Agarwal 2024-03-01 News
झांसी। जिले के उल्दन थाना क्षेत्र में झांसी – खजुराहो नेशनल हाईवे के रतौसा तिगैला पर अंधाधुंध भागती एक्सयूवी कार अनियंत्रित होते हुए पलट गई, जिसमें पति पत्नी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि एक्सयूवी कार में सवार होकर पांच लोग दिल्ली से नौगांव मप्र शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान झांसी - खजुराहो नेशनल हाईवे के रतौसा तिगैला के पास ड्राइवर गाड़ी से अपना नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई। इस घटना में गाड़ी पलट कर क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना क्रम में गाड़ी में सवार राजकुमार पुत्र रामचरण और उसकी पत्नी अनीता की मौत हो गई। मामले की जानकारी मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा पुलिस एवं एंबुलेंस को दी गई। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी मुकेश सिंह चौहान एवं पुलिस बल के द्वारा मृतकों व घायलों को क्षतिग्रस्त गाड़ी से बाहर निकाला। घायलों को 108 एंबुलेंस से उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर पहुंचाया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर मामले में कार्यवाही शुरू कर दी।