
वरिष्ठ अधिवक्ताओं को किया गया सम्मानित
झांसी- पत्रकार एकता संघ के मंडल सचिव व भाजपा समर्थक मंच के जिला अध्यक्ष श्री मित्रेश कुमार सारस्वत द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया उक्त सम्मान के क्रम में श्री मधुसूदन शर्मा वरिष्ठ अधिवक्ता निवासी चिरगांव झांसी, श्री विनय त्रिपाठी वरिष्ठ अधिवक्ता निवासी पठौरिया झांसी, श्री विनय त्रिपाठी वरिष्ठ अधिवक्ता निवासी पटवारी ,झांसी, श्री अवधेश रिछारिया एडवोकेट निवासी झांसी, श्री ध्रुव अड़जरिया वरिष्ठ अधिवक्ता कमिश्नरी निवासी गोविंद चौराहा झांसी, अनिल अग्रवाल वरिष्ठ अधिवक्ता निवासी जानकीपुरम झांसी को सम्मानित किया गया उक्त अधिवक्ताओं का सम्मान मिष्ठान एवं पुष्पमाला पहनाकर किया गया। उक्त सम्मान को पाकर सभी अधिवक्ताओं ने सारस्वत जी को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।