दिव्यांग बच्चों की पेरेंट्स काउंसलिंग का हुआ आयोजन

दिव्यांग बच्चों की पेरेंट्स काउंसलिंग का हुआ आयोजन

Written by Prem Prakash Agarwal 2024-02-29 News
झांसी। समग्र शिक्षा अभियान के द्वारा संचालित समेकित शिक्षा के अंतर्गत विशिष्ट आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों की पेरेंट्स काउंसलिंग का आयोजन विकासखंड बंगरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में खंड शिक्षा अधिकारी दीपक श्रीवास्तव के निर्देशन तथा जिला समन्वयक समेकित शिक्षा रत्नेश त्रिपाठी के समन्वय में किया गया, जिसमें दिव्यांग बच्चों की काउंसलिंग कराई गई। स्पेशल एजुकेटर श्रीमती स्नेहलता सिंह ने दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों को सरकार द्वारा दिव्यांगो के हितार्थ हेतु चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया गया। स्नेहलता सिंह ने बताया कि दिव्यांग बालिकाओं को स्टाइपेंड, स्कॉट अलाउंस, ब्लाइंड बच्चों को ब्रेल बुक आदि उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने दिव्यांग बच्चों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाए जाने पर जोर दिया। बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने का आग्रह अभिभावकों से किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक एमआईएस कॉर्डिनेटर आयुष साहू, स्पेशल एजुकेटर रविन्द्र चौरसिया, सहायक अध्यापिका हेमलता दोहरे, प्रियंका राय, अजय कुमार सहित दिव्यांग बच्चे तथा अभिभावकगण उपस्थित रहे।