
रात दस बजे से सुबह छै बजे तक डी जे व साउण्ड निर्धारित मानक के अनुसार ही बजे वरना होगी कार्यवाही
उरई जालौन- उरई जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू है, बोर्ड की परीक्षाओं में छात्र-छात्राओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसको दृष्टिगत रखते हुये सुप्रीम कोर्ट की एडवाइजरी के अनुसार रात 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक डीजे व लाउडस्पीकर 70 डिसमिल के ऊपर की ध्वनि मे नही बज सकेगे । इसको लेकर मैरिज हॉल और बैंक्वेट हॉल किसी भी आयोजन से जुड़ा हो डीजे की आवाज तेज होने पर कार्रवाई के निर्देश सम्बन्धितो को दिए गए हैं। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने परीक्षाओं में छात्रों को परेशानी न हो इसके लिए थानाध्यक्ष, उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारियों को शतप्रतिशत अनुपालन हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि अपने-अपने थाना क्षेत्र में स्थित मैरिज हाल बैंक्विट हॉल और डीजे संचालकों के साथ वार्ता करना सुनिश्चित करें और रात 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्र जैसे डीजे आदि का प्रयोग और अन्य किसी प्रयोग का शोर न हो, यह भी सुनिश्चित रहे कि जनपद में धारा 144 सी लागू है। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए।