शिक्षक विधायक ने ऑगनबाडी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र का किया वितरण

शिक्षक विधायक ने ऑगनबाडी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र का किया वितरण

Written by Prem Prakash Agarwal 2024-02-28 News
झाँसी | मिशन रोजगार के अन्तर्गत लोकभवन लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ द्वारा 3077 नवचयनित आंगनबाडी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरण एवं 1459 आंगनबाडी केन्द्र भवनों का शिलान्यास कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण एवं नवनियुक्त 18 ऑगनबाडी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र का वितरण जनपद झांसी में विकास भवन सभागार में किया गया। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यकम की अध्यक्षता बाबूलाल तिवारी शिक्षा विधायक द्वारा की गयी, जिसमें विभागीय व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें। झांसी में नवचयनित 18 आंगनबाडी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र एमएलसी बाबूलाल तिवारी द्वारा दिये गये। एमएलसी बाबूलाल तिवारी व प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार की उपस्थिति में ब्लॉक बड़ागांव से 03, शहर झांसी से 04, मऊरानीपुर से 02. बंगरा से 03, बामौर से 04 तथा चिरगांव से 02 से नवचयनित आंगनबाडी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये। बाबूलाल तिवारी ने सभी नवचयनित आंगनबाडी कार्यकत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि कार्यकत्री हमेशा स्थलीय कार्य करती है कार्यकत्री स्वास्थ्य और शिक्षा दोनों का कार्य कर रही है, महिला सशक्त हो रही है। विकसित भारत में कार्यकत्री की भूमिका महत्वपूर्ण है। आप लोग अच्छा कार्य कर रही है तथा बच्चों व महिलाओं के लिये पोषण स्तर में सुधार आया है। अच्छे कार्य का परिणाम अच्छा आता है। प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार द्वारा सभी नवनियुक्त कार्यकत्री को बधाई दी गयी। इस मौके पर समाज सेविका एवं शिक्षाविद सुश्री नीति शास्त्री व्दारा कार्यकम का संचालन किया गया। जिला कार्यकम अधिकारी नरेन्द्र सिंह ने समस्त नवनियुक्त समस्त कार्यकत्रियों से मनायोग से केन्द्र पर कार्य करने तथा समस्त लाभार्थियों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने के लिये कहा गया। अन्त नरेन्द्र सिंह जिला कार्यकम अधिकारी झाँसी के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी देवेन्द्र कुमार निरंजन, श्रीमती स्नेहा गुप्ता, चन्द्रप्रकाश साहू प्रधान सहायक शशिकान्त कन्नौजिया वरिष्ठ सहायक व आंगनबाडी कार्यकत्री उपस्थित रही।