प्रगति रथ संस्था ने महिलाओं को स्वस्थ के प्रति क़र रही जागरूक

प्रगति रथ संस्था ने महिलाओं को स्वस्थ के प्रति क़र रही जागरूक

Written by Prem Prakash Agarwal 2024-02-28 News
झाँसी | प्रगति रथ संस्था पिछले कई महीनों से महिला संपूर्ण स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चला रही है. जिसके अंतर्गत ग्राम बल्लमपुर में महिलाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण, बच्चों में उचित पोषण, मासिक धर्म आदि से संबंधित जानकारियां दी गई। उपस्थित सभी महिलाओं को बताया गया कि मासिक धर्म क्या है, क्यों होते हैं, इसकी शुरुआत किस उम्र में होती है, किस उम्र तक की महिलाओं को होती हैं, इसके दौरान क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए, कैसे स्वच्छता रखनी चाहिए, इससे जुड़ी बीमारियों की जानकारी दी एवं अचार ना छूना, बाल ना धोना आदि भ्रांतियों को वैज्ञानिक तर्क देते हुए दूर किया गया। महिलाओं को यह भी समझाया गया कि किस प्रकार मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता रखी जाए, अपने कपड़ों को किस प्रकार धोना एवं सुखाना चाहिए, अचानक पीरियड आने पर क्या करना चाहिए, सेनेटरी नैपकिन कहां उपलब्ध हो सकते हैं, उपलब्ध न होने पर किस तरह सेनेटरी नैपकिन को बनाएं, किस अवस्था में हमें डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भरता एवं आत्मरक्षा की ओर जागरुक करते हुए बताया गया कि टोल फ्री वीमेन हेल्पलाइन नंबर 1090 पर छेड़खानी समेत किसी भी समस्या, अत्याचार की शिकायत, निशुल्क दर्ज करवा सकती है । 1090 से जुड़ी कई अहम बातें महिलाओं को बताई गई।महिलाओं से संबंधित अधिकारों, योजनाओं की जानकारी देते हुए महिला हेल्पलाइन नंबर, महिला सुरक्षा एवं आत्मरक्षा से संबंधित जानकारी महिलाओं को दी गई एवं उनसे संबंधित पैंपलेट उपस्थित महिलाओं को दिए गए। महिलाओं को समझाया गया कि अपने ऊपर मुसीबत आने पर हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कैसे करें एवं किस प्रकार अपनी आत्मरक्षा के लिए कुछ महत्त्वपूर्ण टिप्स देते हुए इमरजेंसी एसओएस सर्विस एक्टिवेशन की विस्तृत विधि भी समझाई गई। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन वितरित किए गए‌। कार्यक्रम में संस्था से संस्था के संस्थापक विजय सिंह चौहान, डॉ. संध्या चौहान, वीना नारोलिया, पारुल जैन, सना, जरीना खातून, प्रमोद कुमार, अब्दुल अजीज, सुमन रायकवार आदि उपस्थित रहे।