
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया
झाँसी | बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय में एक माह से चल रहे राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का समापन राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर किया गया। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए करते हुए कुलपति प्रो मुकेश पाण्डेय ने सर सी वी रमन के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनके द्वारा किए गए वैज्ञानिक योगदानों को याद किया। कुलपति ने सभी छात्र-छात्रा को संबोधित करते हुए जागरूक किया कि किस तरह से हम स्वदेशी तकनीक से विकसित भारत की संकल्पना को पूर्ण कर सकते हैं। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। आगरा से डॉ आर के अवस्थी एवं शिक्षा सोपान कानपुर से अमित बाजपेयी ने सरलता और मनोरंजन से विज्ञान के प्रयोगों को छात्रों को समक्ष प्रस्तुत किया। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा स्तर की छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। अतिथियों का स्वागत संयोजक डॉ संजीव कुमार श्रीवास्तव ने एवं कार्यक्रम का संचालन डॉ अनुपम व्यास ने किया। विज्ञान दिवस के अवसर पर बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के कुलपति ने शिक्षक संसाधन प्रयोगशाला, दिगारा के शिक्षक डॉ बृजेश दीक्षित जी को उनके विज्ञान के प्रति समर्पण को देखते हुए विज्ञान मित्र की उपाधि से सम्मानित किया। इस अवसर पर वित्त अधिकारी वसी मोहम्मद, कुलसचिव विनय कुमार, उप निदेशक माध्यमिक शिक्षा/ डाइट प्राचार्य श्री मुकेश रायजादा, डॉ सुनील त्रिवेदी, सहसंयोजक डॉ विजय यादव, डॉ अंजली श्रीवास्तव, डॉ निष्ठा व्यास, डॉ प्रियंका त्रिपाठी, डॉ सुरेंद्र वर्मा, डॉ राजीव सिंह डॉ नवीन दुबे डॉ अनिरुद्ध रावत, डॉ विकास वर्मा सहित कई शिक्षक एवं छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में सहसंयोजक डॉ बृजेश दीक्षित ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।