
राष्ट्रीय पसमांदा मुस्लिम महासंघ के महानगर अध्यक्ष बने इरफ़ान खांन
झॉसी | नंदनपुरा में राष्ट्रीय पसमांदा मुस्लिम महासंघ की एक बैठक हुई. सभा में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री हाजी हाफिज मोहम्मद जावेद रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमजद खांन मंसूरी ने की. जिसमें राष्ट्रीय पसमांदा का झाँसी महानगर अध्यक्ष इरफ़ान खांन को नुक्ता किया गया. सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री हाजी जावेद ने कहाँ राष्ट्रीय पसमांदा मुस्लिम महासंघ से हर रोज सैड़को की संख्या में मुस्लिम समाज जुड़ रहा है। नरेन्द्र मोदी, योगी की नीतियों और उनकी ईमानदारी से मुस्लिम समुदाय खुश है। और भाजपा से जुड़ रहा हैं। हाजी जावेद ने यह भी बताया अगर इसी तरह मुस्लिम भाई - बहनों का सहयोग बना रहा तो आगामी लोकसभा चुनाव का इतिहास बदल जायेगा और एक नजीर उभर कर हिन्दुस्तान में कायम होगी चुकी मुस्लिम जागरूक हो रहा हैं सभा का संचालन अटल कल्याण समिति के प्रबंधक मोहम्मद जुबैर ने किया सभा में उपस्थित मंडल अध्यक्ष सोहैल खांन , झाँसी विधानसभा अध्यक्ष डॉ. गुलज़ार मंसूरी , बबीना विधानसभा अध्यक्ष हाफिज निजामुल हक सिद्दीकी , गरौठा विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल अजीज उर्फ़ मोहम्मद अली , वारिस अली , नावेद अली , अरमान , रहीम अंसारी आदि उपस्थित रहे ।