बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा जेबीएम ग्रुप की प्लेसमेंट ड्राइव का हुआ आयोजन

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा जेबीएम ग्रुप की प्लेसमेंट ड्राइव का हुआ आयोजन

Written by Prem Prakash Agarwal 2024-02-27 News
झाँसी | बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) द्वारा किए गए निरीक्षण एवं मूल्यांकन में ‘ए प्लस‘ (3.46) ग्रेड प्राप्त होने के बाद बड़ी बड़ी कंपनिया विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट ड्राइव कराने के लिए इच्छुक हैं। इसी संदर्भ में पहली कंपनी जेबीएम ग्रुप रही। जेबीएम ग्रुप 1983 में स्थापित हुई थी, यह एक $2.6 बिलियन वैश्विक समूह है जिसका कार्य दुनिया भर में 10 देशों के 25 स्थानों पर है। जेबीएम ग्रुप भारतीय और अंतरराष्ट्रीय ऑटोमोटिव उद्योग में काम करता है जिसका मुख्य ध्यान इलेक्ट्रिक वाहनों और घटकों पर है। डॉक्टर संदीप अग्रवाल समन्वयक ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल ने बताया कि करीब 1 महीने पहले ही जेबीएम ग्रुप द्वारा प्री प्लेसमेंट टॉक का आयोजन कराया गया था और दिनांक 26 फरवरी को प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया जिसमे बीटेक मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और एमबीए के 100 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। इस ड्राइव के प्रतिनिधियों में राजीव शर्मा सहायक उपाध्यक्ष और ऋषिकांत वशिष्ठ कॉर्पोरेट एचआर शामिल थे। कार्यकर्म के शुरुआत में राजीव शर्मा (सहायक उपाध्यक्ष जेबीएम) ने कंपनी और जॉब प्रोफाइल के बारे में प्रतिभागियों को बताया और उनके द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर भी दिए। प्लेसमेंट ड्राइव को 3 दौरों में संचालित किया गया। पहला प्रवेश परीक्षण दूसरा ग्रुप डिस्कशन और तीसरा साक्षात्कार दौर रहा। कुल 20 छात्रों को साक्षात्कार दौर के लिए चुना गया, जिसमे से 12 छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया गया जिनमे से 5 एमबीए को मैनेजमेंट ट्रेनी तथा 7 बीटेक के छात्र को ग्रेजुएट ट्रैनी इंजिनियर पर चयन किया गया। सभी सफल छात्रों को प्रो एम एम सिंह ने बधाई दी।कार्यकर्म में डॉक्टर संजय सेंगर, अंकित सिंह राठौर, संजय कुमार निषाद, प्रज्ञा सुमन, हर्षित श्रीवास्तव मौजूद रहे।