कॉ. उमरावमल पुरोहित  की 10वीं पुण्यतिथि मनायी गई

कॉ. उमरावमल पुरोहित की 10वीं पुण्यतिथि मनायी गई

Written by Prem Prakash Agarwal 2024-02-27 News
झाँसी | नाॅर्थ सेन्ट्रल रेलवे मेन्स यूनियन इएमएस -1 कारखाना शाखा झाँसी में मुख्यालय मण्डल मंत्री काॅ. संदीप सिन्हा एवं शाखा अध्यक्ष काॅ. अशीष नायक के नेतृत्व में एनसीआरएमयू इएमएस -1 कारखाना शाखा में काॅ. उमरावमल पुरोहित की 10वीं पुण्यतिथि पर याद करते हुुये श्रद्वासुमन अर्पित किये। वक्ताओें द्वारा उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुये बताया कि काॅ. उमरावमल पुरोहित एआईआरएफ से जीवन भर जुडे रहे। उन्होंने रेल कर्मचारियों के हक अधिकार दिलानें के साथ-साथ जीवन स्तर सुधरवाने में उमरावमल पुरोहित का अद्वितीय योगदान हैै। वह एशिया में पहले ऐसे व्यक्ति थे, जिन्हे आईटीएफ का अध्यक्ष बनने का गौरव हासिल हुआ। पुरोहित जी को रेलकर्मियों से बडा लगाव था। पे कमीशन , रीस्ट्रक्चरिंग, बोनस आदि उनके मामलो में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर मुख्यालय मण्डल मंत्री संदीप सिन्हा, शाखा अध्यक्ष आशीष नायक, शाखा कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, शाखा उपाध्यक्ष दयाशंकर यादव, सदस्य मनोज साहू , रामकुमार विश्वकर्मा , नरेन्द्र मीना, के.के. निरंजन आदि उपस्थित रहे। अंत मे शाखा अध्यक्ष काॅ. अशीष नायक ने आभार प्रकट किया।