अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर द्वारा पैरामिलेट्री फोर्स के ठहरने के स्थानो का निरीक्षण किया गया

अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर द्वारा पैरामिलेट्री फोर्स के ठहरने के स्थानो का निरीक्षण किया गया

Written by Prem Prakash Agarwal 2024-02-27 News
उरई जालौन- उरई जालौन आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक,कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक जालौन डा इरजराजा के साथ चुनाव कराने हेतु आने वाले पुलिस/पैरामिलिट्री फोर्स के ठहरने वाले स्थानों पर मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया गया, जिसमे पानी , बिजली, पर विशेष ध्यान दिया गया! सर्वसम्बन्धित को Itself दिशा-निर्देश दिये गये । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक असीम चौधरी,सी ओ सिटी गिरिजा शंकर त्रिपाठी व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे । ओमप्रकाश उदैनियां प्रबंध सम्पादक समय की तलाश झांसी