सरस्वती विद्या मन्दिर के छात्र ने ईमानदारी की मिसाईल पेश कर दी प्रेरणा  विद्यालय प्रशासन, छात्रावास प्रशासन ने छात्र को वधाई देते हुये उसके माता पिता और परिवारी जनो की सराहना की

सरस्वती विद्या मन्दिर के छात्र ने ईमानदारी की मिसाईल पेश कर दी प्रेरणा विद्यालय प्रशासन, छात्रावास प्रशासन ने छात्र को वधाई देते हुये उसके माता पिता और परिवारी जनो की सराहना की

Written by Prem Prakash Agarwal 2024-02-27 News
उरई जालौन परिवार और विद्यालय यदि अपने दायित्वों का निर्वहन ठीक से करे तो छात्र को आदर्श नागरिक वनने से कोई नही रोक सकता, ऐसा ही एक उदाहरण देखने को मिला सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज झांसी रोड उर ई मे जहां शिवम राजपूत कक्षा 09 का छात्र है जो साइड मे चलने वाले छात्रावास मे रहता है ने अपने संस्कारो को अपने आचरण से दिखाया! शिवम राजपूत अपने गांव सुनेहटा से 15 किमी दूर परासन मे लगने वाले मेले मे गया था जहां उसे ओप्पो कम्पनी का एक मोबाइल रास्ते मे पडा मिला जिसे लेकर वह घर आया और अपनी मां श्रीमती चन्द्रकली राजपूत को सौपते हुये पूरे वाकया से अवगत कराया, मां ने अपने बडे बेटे पुष्पेन्द्र राजपूत, पति देवेन्द्र राजपूत को बताया तो बडे बेटे ने उक्त मोबाइल का नम्बर खोजना चाहा पर मिला नही राजपूत परिवार को लगा कि पता नही मोबाईल उपभोक्ता पर क्या बीत रही होगी आगे कोई कदम उठाते उसके पूर्व ही उसी नम्बर पर काल आयी जिसको पुष्पेन्द्र ने रिसीव किया और उसको ढाढस बंधाते हुये कहा आप घबराईये नही आपका मोबाईल सुरक्षित हाथों मे ये मेरे छोटे भाई शिवम को मिला है आप आ जाइये और उसे ले जाय! अगले दिन मध्य प्रदेश निवासी उक्त मोबाईल का मालिक आया और फोन प्राप्त कर वहुत खुश हुआ सभी को धन्यवाद देते हुये कुछ नगद इनाम देना चाहा जिसको राजपूत परिवार ने ये कहकर लौटा दिया कि ईश्वर कृपा से सब कुछ अपने पास है फिर ये तो हमारी जिम्मेदारी थी जो हमने निभाई! आप के चेहरे की खुशी ही हमारा उपहार है! इस बात की जानकारी जब शिवम के अध्यापको और सहपाठियो को हुई तो उनका सीना गर्व से चौडा हो गया, सभी ने शिवम को इस नेक कार्य के लिये वधाई देते हुये उसके उज्जवल भविष्य की कामना की! विद्यालय के प्रधानाचार्य और प्रबंध समिति ने भी अपने इस छात्र को वधाई देते हुये उज्जवल भविष्य की कामना की!