
भाजपा का विशाल एनजीओ सम्मेलन समाजसेवी संस्था आसरा सोसाइटी व अन्य सस्थाओ को किया गया सम्मानित
झांसी। भाजपा जिला कार्यालय सभागार में जिला एनजीओ प्रकोष्ठ संयोजक श्रीमती रजनी गुप्ता द्वारा एनजीओ सम्मेलन आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम के मुख्य आथित्य और जिला महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार की अध्यक्षता में भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्रों पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्जलवन करके किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न एनजीओ और स्वयं सहायता समूह के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर रजनी गुप्ता ने सभी आगंतुकों का अभिनंदन करते हुए उनके द्वारा विभिन्न सामाजिक कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि स्वयं सेवी संस्थाएं आम आदमी और सरकार के बीच में ब्रिज का काम करती हैं, जहां सरकार नहीं पहुंच पाती वहां पर स्वयं से भी संस्थाएं पहुंच जाती हैं और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय कथन को चरितार्थ करती हैं। जिला अध्यक्ष हेमंत तथा जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम ने मोदी व योगी की नवीनतम सामाजिक योजनाओं से सभी को अवगत कराया और उनका अधिकतम लाभ जन सामान्य तक पहुंचाने हेतु सभी एनजीओ और स्वयं सहायता समूहों के पदाधिकारियों व सदस्यों से आग्रह किया। स्वयंसेवी संस्थाओं में आसरा समिति के पूजा और बंटी शर्मा, पहाड़िया जनसेवा संस्थान से डॉक्टर विजय पहाड़िया प्रथम एक नई सोच संस्था से देवेश मिश्रा उमाशंकर श्रीवास बबली सेन संजय सेन सामाजिक सहायता ग्रामीण विकास संस्थान से कमल सिंह राजपूत शिक्षा प्रसार समाज कल्याण समिति से,संस्कार भारती से संजय तिवारी राष्ट्रवादी, विश्वनाथ नायक, राम राजा वृद्ध सेवा सदन एवं धर्मार्थ न्यास से पल्लवी चतुर्वेदी सीमा चौबे, सर्वहित सर्वोपरि जनकल्याणकारी संस्था से सुनील रायकवाड, राजेश साहू क्लब, जिला जनकल्याण महासमिति से डॉक्टर जितेंद्र कुमार तिवारी, प्रयास संस्था से मनमोहन गेड़ा, सृष्टि सेवा समिति से रवि प्रकाश, सीड ऑफ लाइफ फाउंडेशन से ऋषभ सिंह अरुण अशोक मिल गया, लायंस क्लब झांसी से शांति पाठ से दीपक माहेश्वरी, फोटोग्राफी एंड साउंड संगठन से अशोक अग्रवाल मनोज रेजा और सरावगी युवा भारत फाऊंडेशन से आकाश लिटोरिया गीत और उत्कर्ष लिटोरिया, श्रंगरिषि सेवा संस्थान से डॉक्टर विनय नायक, विश्वनाथ, नेहा नायक, मानवता के लिए एक कदम के अध्यक्ष जगमोहन बडोनिया, बुंदेलखंड साउंड संगठन से मोनू प्रताप सिंह, लोक कला एवं जन कल्याण समिति से महेंद्र वर्मा, बुंदेलखंड मानव संस्थान से डॉक्टर एमसी अग्रवाल, इनर व्हील सीनियर क्लब से डॉ नीलम गुप्ता, लायंस क्लब से एच एन शर्मा , वसुधा प्रेमानी, नव प्रभात गो से अर्चना अग्रवाल, फिजिकल एजुकेशन जोनल वेलफेयर फाउंडेशन से नृपेंद्र सिंह परिहार, अनंत दृष्टि योग और ध्यान केंद्र से उर्वशी अवस्थी श्रेष्ठ फाउंडेशन से इंजीनियर कृष्ण पाल सिंह सेंगर श्रेयांश फाउंडेशन से इंजीनियर सी के बाजपेई, विंग्स एनजीओ के विशाल गुप्ता, माला मल्होत्रा के साथ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के युवा प्रदेश अध्यक्ष जीतू सोनी, राजपूत, राम श्री बरसैंया रश्मि महेंद्रु अनीता वासुदेव डॉ अभिलाषा सेहरा तथा अन्य वरिष्ठ समाजसेवी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में 100 से अधिक स्वयंसेवी संस्थाएं शामिल हुई।सभी को शॉल तथा प्रशस्ति पत्र देकर जिला अध्यक्ष हेमंत परिहार, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम तथा जिला संयोजक रजनी गुप्ता द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चित्रा सिंह, शक्ति वंदन कार्यक्रम के जिला संयोजक अंकुर दिक्षित, प्रमोद कुशवाहा तथा एनजीओ सम्मेलन संयोजक परमजीत सिंह तथा महिला मोर्चा से जिला उपाध्यक्ष मीनू राजावत, जिला मंत्री कविता शर्मा, महामंत्री नीलम सक्रिय, ममता लश्करी, रेखा उपाध्याय, उषा सिरौठिया इत्यादि शामिल हुए. नीलेश बुधौलिया जिला सह संयोजक, एनजीओ प्रकोष्ठ ने कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार व्यक्त किया।