वोट दें कर्तव्य निभाएं ,झांसी को नंबर वन बनाएं

वोट दें कर्तव्य निभाएं ,झांसी को नंबर वन बनाएं

Written by Prem Prakash Agarwal 2024-02-26 News
झाँसी | लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में शत प्रतिशत मतदान हेतु हर तबके, वर्ग और विभागों में मतदाताओं को निरंतर जागरूक किया जा रहा है तो इसी क्रम में मतदाता जागरूकता अभियान की रेल झांसी के जगदीश विहार कॉलोनी में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में सैकड़ो भक्त जनों को मतदान की शपथ दिलाते हुए आगे चलते चलते डीजल लोको शेड झांसी के विशाल प्रांगण में जा पहुंची, जहां डीजल लोको शेड के अधिकारियों, कर्मचारियों व ट्रेनिंग ले रहे लोको पायलेट सहित लगभग 300 से अधिक लोगो को निगरानी समिति की सदस्य व उत्तर प्रदेश फायर सर्विस एवं आपात सेवा की वरिष्ठ अग्नि सचेतक सुश्री प्रगति शर्मा द्वारा मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात कथा वाचक आचार्य पंडित मनोज चतुर्वेदी, व डीजल लोको शेड के एस. एस .सी जनरल उज्जवल कुमार को प्रगति शर्मा द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया गया। उक्त अवसर पर अग्नि सचेतक दीपशिखा शर्मा,कथावाचक पंडित मनोज चतुर्वेदी ,यजमान मनोज यादव ,पंजाब सिंह यादव, रोहिणी यादव, डीजल लोको शेड से ssc बृजमोहन सिंह, सुभाष चंद्र बोस, उदय रजक, ए के नगाइच ,प्रदीप शर्मा ,देवेन्द्र दुबे आदि कर्मचारी गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।