
22 जनवरी को आयोजित दीपोत्सव पर बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय का नाम इण्डिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज
झॉसी। 22जनवरी को श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में राजभवन एवं शासन के निर्देश के कम में विश्वविद्यालय में आयोजित दीपोत्सव में शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं के सहयोग से बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय, झॉसी के प्रांगण में 1,25,000 दीप प्रज्जवलित किये जाने पर इण्डिया बुक ऑफ रिकार्ड में नाम दर्ज होने की सूचना कुलपति द्वारा कार्य परिषद् की बैठक दिनांक 24 फरवरी में सभी सदस्यों को हर्ष के साथ अवगत कराया कि विश्वविद्यालय के सभी अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र छात्राओं को इस उत्कृष्ट कार्य किया है इस हेतु सभी का बधाई दी। इण्डिया बुक ऑफ रिकार्ड्स के कार्यालय से किये गये सत्यापन के उपरान्त विश्वविद्यालय द्वारा किये गये प्रयास की सराहना की गई तथा इसके कौशल को स्वीकार करते हुये बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय, झॉसी को सर्वश्रेष्ठ चुना गया है। विश्वविद्यालय की इस उपलब्धि पर कार्य परिषद् के सभी सदस्यों ने खड़े होकर तालियों से कुलपति प्रो. मुकेश पाण्डेय को शुभकामनायें दीं। कुलपति द्वारा इस उपलब्धि पर कुलाधिपति / राज्यपाल, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन, उच्च शिक्षा मंत्री एवं शासन के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर कार्य परिषद् के सदस्यों के साथ कुलसचिव विनय कुमार सिंह, वित्त अधिकारी वसी मोहम्मद, परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर भी उपस्थित रहे।