अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने ममता बनर्जी सरकार का किया पुतला दहन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने ममता बनर्जी सरकार का किया पुतला दहन

Written by Prem Prakash Agarwal 2024-02-24 News
झाँसी | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् झांसी महानगर के द्वारा में पश्चिम बंगाल महिलाओं का शोषण एवं ममता सरकार की चुप्पी के विरोध में बुंदेलखंड विश्वविधालय के मुख्य द्वार पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शित कर आक्रोश जताया , जिसमे प्रांत मंत्री शिवा राजे बुंदेला ने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार महिलाओं का शोषण होते देख भी चुप्पी और मौन धारण करे है सरकार मूक की तरह विरोधियों का हौसला बढ़ा रही है, इस दौरान उनका पुतला फूंका और चेतावनी दी कि महिलाओं के सम्मान में एबीवीपी मैदान में अब ममता सरकार के खिलाफ बिगुल बज चुका है , जिला संयोजक हर्ष सिंह जैन ने कहा ममता बनर्जी सरकार के कारण बंगाल में लोकतांत्रिक स्थापित हो ही नहीं पा रहा है वहां प्रतिदिन महिलाओं से संबंधित घटनाएं घटित होती रहती हैं अब विद्यार्थी परिषद इसके खिलाफ आवाज उठाकर महिलाओं को सम्मान दिलाने का कार्य करेगा और अखिल भारतीय स्तर तक इस मुद्दे को उठाएगा जिससे लोकतांत्रिक स्थापित हो सकें. बीयू के पूर्व इकाई अध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा आज पुतला फूंक कर ममता सरकार को संदेश दिया कि यदि अब भी ममता बनर्जी ने गलत के खिलाफ आवाज नही उठाई तो महासंग्राम होना निश्चित है जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य उर्मिला पटेल,जिला संगठन मंत्री शुभम विद्यार्थी,अमित पोखरकर,विशाल,हर्ष कुशवाहा,निखिल खरेला,अनिल पस्तोर,शिवम राठौर,शुभम चतुर्वेदी,श्याम जी शर्मा,दर्शन तहकित,फिरोज खान, तेजस्व प्रताप,अक्षय कुमार,अनिकेत दांगी,अंकित पटेल,सत्यम नायक,संकल्प,लवकुश,जितेंद्र, पृथ्वी तिवारी,अभिषेक चौबे,उत्कर्ष तिवारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।