
महापुरुषों के कृतित्व एवं उनके व्यक्तित्व पर संगोष्ठी सभा हुई संपन्न
झांसी। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा के दिशा निर्देश पर आज पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर महापुरुषों की संगोष्ठी सभाएं आयोजित की गई l झांसी में मुख्य अतिथि अजीत प्रताप सिंह एडवोकेट राष्ट्रीय सचिव जन अधिकार पार्टी और इंजीनियर बिहारी लाल कुशवाहा की अध्यक्षता में कि गई l विशिष्ठअतिथि रहें प्रदीप राजपूत प्रदेश महासचिव , राजेंद्र पाल प्रदेश महासचिव ,अभय कुशवाहा मंडल प्रभारी कानपुर, श्रीमती प्रेमवती कुशवाहा प्रदेश महासचिव ,मधु कुशवाहा , दयाराम मुखिया प्रदेश सचिव,सुरेंद्र दिवाकर फौजी आदि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहें l मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा की कहा कि आज जो भी हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं यह सब हमारे महापुरुषों की बदौलत है इस प्रकार के आयोजन समय पर होते रहने से आने वाली पीढ़ी को भी पता चलेगा कि हमारे महापुरूषों ने कितना संघर्ष किया और उनके कार्यों से हमको प्रेरणा लेते रहना चाहिए , महापुरुषों ने कठिन परिस्थितियों में समाज के हित में काम किया जिससे उनको आज सारा देश याद कर रहा है l आज प्रमुख रूप से पूज्य स्वामी ब्रह्मानंद महाराज जी, पूज्य कर्पूरी ठाकुर भारत रत्न पूर्व मुख्य मंत्री विहार और भारत लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद जी के जीवन परिचय और उनके द्वारा किए गए कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई और भविष्य में इस प्रकार की संगोष्ठियों के आयोजन के लिए हम सभी लोगों ने संकल्प लिया l बहुजन समाज में जन्में सभी महापुरुषों को हम इसी तरह से संगोष्ठियों के द्वारा लोगों में जन जागृति फैलाने का कार्य करते रहेंगे इस अवसर पर भगवत नारायण काछी,कालीचरण कुशवाहा बुंदेलखंड प्रभारी ,ज्ञानेश्वर कुशवाहा ,आर डी फौजी ,बिहारी लाल ,शिवनाथ सिंह, शैलेंद्र सिंह मौर्य ,कैलाश दरोगा, भगवान सिंह दरोगा , पी डी कुशवाहा ,इंजी मलखान सिंह, सुरेश कुशवाहा एडवोकेट,मातादीन फौजी ,सुरेंद्र सिंह दिवाकर, शिवदीप फौजी ,आर के फौजी ,लखन लाल महामंत्री, धनीराम कुशवाहा ,वीरेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र कुम्हरार जिला उपाध्यक्ष, चंदन जिला कोषाध्यक्ष डॉ बालचंद्र कुशवाहा जिलाध्यक्ष वर्मा ,क्रांति ,राजेश्वरी ,भगवती श्री मति मीरापाल , फूलवती चुन्नीलाल ,बबली कोष्ठा ,लक्ष्मी कुशवाहा ,सीमा ,चंद्रशेखर , बट्टा गुरु रायकवार, तुलसीदास ,राजू तोड़ी फतेहपुर वीरेंद्र माते मनोज ,रोहित अजय कोष्ठा घनश्याम सहित आदि लोगों ने भाग लिया ।अंत में सभा का संचालन आर डी फौजी ने किया एवं आभार व्यक्त मनोज कुशवाहा जिला प्रभारी ने किया l