प्रगति रथ संस्था चलाया महिला संपूर्ण स्वास्थ्य जागरूकता अभियान।

प्रगति रथ संस्था चलाया महिला संपूर्ण स्वास्थ्य जागरूकता अभियान।

Written by Prem Prakash Agarwal 2024-02-21 News
झाँसी | प्रगति रथ संस्था द्वारा पिछले कई महीनो से महिलाओं के लिए महिला संपूर्ण स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए बबीना ब्लॉक के सभी गांव में कार्यक्रम किए जा रहे हैं। खासकर उन गांवों को चिन्हित करके जिसमें पिछड़े वर्ग की महिलाओं की संख्या अधिक है, उन गांवों की ओर रुख करते हुए कार्यक्रम किया जा रहे हैं। संस्था महिलाओं के लिए स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण, सुरक्षित मातृत्व, बच्चों में उचित पोषण, मासिक धर्म एवं इससे संबंधित बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी देने का जिम्मा उठाते हुए ग्राम सलैयन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां मासिक धर्म एवं परिवार नियोजन विषय पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसके अंतर्गत महिलाओं एवं किशोरियों को मासिक धर्म और परिवार नियोजन से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। मासिक धर्म क्या है, क्यूं होता है, इसके दौरान क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए, स्वच्छता कैसे रखनी चाहिए, आदि सभी बिन्दुओं पर चर्चा की गई और इससे जुड़ी भ्रांतियों का वैज्ञानिक दृष्टिकोण से विश्लेषण किया गया। बढ़ते सर्वाइकल कैंसर के आंकड़े बताते हुए महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर के लक्षण, सावधानियां, निवारण आदि की जानकारी दी गई। महिलाओं को सुरक्षित गर्भ धारण, दो बच्चो में उचित अंतर, परिवार नियोजन के लिए विभिन्न सुरक्षित उपायों के इस्तेमाल की जानकारी दी गई। साथ ही उपस्थित बालिकाओं में शिक्षा की कमी को देखते हुए उन्हें उच्च शिक्षा के लिए भी प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन वितरित किए। कार्यक्रम में संस्था से संस्था के संस्थापक विजय सिंह चौहान, डॉ. संध्या चौहान, वीना नारोलिया, सना, जरीना खातून, सुमन रायकवार, प्रमोद कुमार आदि उपस्थित रहे।